Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूह कंपा देने वाली वारदात! पंजाब में 3 बच्चों को नहर में फेंकने के बाद खुद भी कूदी मां; मौत के मुंह से वापस आई तो खुला राज

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:48 AM (IST)

    रूपनगर में एक मां ने अपने तीन बच्चों को नहर में धकेल दिया, जिसमें से दो बच्चों के शव बरामद हो गए हैं। ...और पढ़ें

    पंजाब में 3 बच्चों को नहर में फेंकने के बाद खुद भी कूदी (फाइल फोटो)

    पंजाब में 3 बच्चों को नहर में फेंकने के बाद खुद भी कूदी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मां ने तीन बच्चों को नहर में फेंका

    2. दो बच्चों के शव बरामद, एक की तलाश जारी

    3. पुलिस ने आरोपी मां को नहर किनारे से पकड़ा

    जागरण टीम, रूपनगर। मां की ममता की कहानियां अक्सर बच्चों की हिफाजत से जुड़ी होती हैं, लेकिन मोहाली की इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। गांव मटौर में एक महिला ने सोमवार को अपने तीन बच्चों को धक्का देकर नहर में फेंक दिया।

    इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगा दी। बाद में तैर कर खुद किनारे पर आ गई। घटना में दो बच्चों के शव मोरिंडा शहर के आगे भाखड़ा नहर से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

    वहीं, नहर के पास से पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह डूबी नहीं और तैर कर किनारे पर आ गई थी। बताया जा रहा है कि महिला शकुंतला उर्फ सुमन मोहाली के मटौर की रहने वाली है।

    आत्महत्या करने के लिए भाखड़ा नहर के पास आई महिला

    सोमवार को वह आत्महत्या करने के लिए ही मोहाली से रोपड़ में भ्योरा हाईवे पुल के नीचे भाखड़ा नहर के पास आई थी। उसने यहां अपने तीनों बच्चों 10 वर्षीय तपश, सात वर्षीय तनवी और चार वर्षीय नितिन को नहर में फेंके दिया।

    खबरें और भी

    मृतक बच्चों के दादा रामबाबू ने बहू शकुंतला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार सामान्य नहीं था और वह कई बार बच्चों को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें करती थी। स्वजन के मुताबिक, परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था और घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था।

    घर पर नहीं थे बहू और बच्चे

    उन्होंने कहा कि बहू के साथ काफी समय से झगड़े भी होते थे। पता नहीं था कि वह बच्चों को मार ही देगी। वहीं, उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब वह शाम को काम से लौटे तो बहू और बच्चे घर पर नहीं थे। जब उन्हें खोजा गया तो उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शकुंतला के मोबाइल की लोकेशन से उसका पता निकाला। उसकी लोकेशन रोपड़ में दिखी।

    इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नहर के किनारे से ही शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने तब सारी घटना के बारे बताया। वहीं डीएसपी सिटी-1 गुरचरण सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपित महिला से पूछताछ जा रही है।