Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sangroor News: 'आप को 0-13 पर लाकर खड़ा करेगी कांग्रेस...', राजा वड़िंग ने ठोका दावा; मान सरकार पर किया हमला

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 02:00 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 पंजाब के संगरूर में राजा वड़िंग ने मान सरकार पर हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में 13-0 का ...और पढ़ें

    राजा वड़िंग ने ठोका दावा; मान सरकार पर किया हमला
    राजा वड़िंग ने ठोका दावा; मान सरकार पर किया हमला

    जागरण संवाददाता, संगरूर। कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के उम्मीदवारों की सूचि अगले एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी व एक सप्ताह दौरान सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Mann) द्वारा पंजाब में 13-0 का दावा जताया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी उन्हें 0-13 पर लाकर खड़ा कर देगी।

    लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी कांग्रेस: वड़िंग

    यह दावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संगरूर में पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय ज्वाइंट खजांची विजय इंदर सिंगला के पिता संतराम सिंगला के बरसी समागम दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।

    यह भी पढ़ें: Election 2024: सिनेमा में पंजाब सरकार का विज्ञापन चलाना पड़ा भारी, चुनाव अधिकारी ने लिया एक्‍शन; DC को नोटिस जारी

    राजा वड़िंग ने कहा कि इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है व जिसे जनता चाहती है उसे ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

    आम आदमी पार्टी को सिखाएंगे सबक: कांग्रेस

    पंजाब भर में आम आदमी पार्टी व मुख्यमंत्री पंजाब की कोई प्राप्ति नहीं है। मुख्यमंत्री का जिला संगरूर में भी आम आदमी पार्टी ने कोई प्राप्ति दर्ज नहीं है, जिसे लोग भली भांति जानते हैं व लोकसभा चुनाव दौरान लोग आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab News: 'पंजाब बनूगा हीरो... इस बार पंजाब चों 13-0', चुनाव के दौरान CM भगवंत मान ने दिया नया नारा

    उन्होंने मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को चुनाव मैदान में उतारे जाने के सवाल पर कहा कि अगर बलकौर सिंह इच्छा जाहिर करेंगे तो उसे अवश्य पूरा किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन, राहुल गांधी व पार्टी हाईकमान द्वारा अगर राजा वड़िंग को भी किसी हलके में मैदान में उतारा गया तो वह अवश्य चुनावी अखाड़े में विरोधियों को लोहे के चने चबाएंगे।