Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में फिर चक्का जाम, भाकियू आजाद ने कहा- राजधानी में 13 फरवरी से फिर आंदोलन आरंभ करेंगे किसान

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 03:36 PM (GMT+05:30)

    भाकियू आजाद ने कहा कि दिल्ली में 13 फरवरी से फिर से किसान आंदोलन आरंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के 18 संघर्षशील किसान मजदूर संगठन व गैरराजनी ...और पढ़ें

    दिल्ली में 13 फरवरी से फिर आंदोलन आरंभ करेंगे किसान: भाकियू आजाद
    दिल्ली में 13 फरवरी से फिर आंदोलन आरंभ करेंगे किसान: भाकियू आजाद

    HighLights

    1. दिल्ली में 13 फरवरी से फिर आंदोलन आरंभ करेंगे किसान: भाकियू आजाद
    2. किसानों को दिल्ली जाने के लिए किया जा रहा एकजुट
    3. किसानों की मांग के लिए दिल्ली आलोंदन 2 शुरू

    संवाद सूत्र, दिड़बा/संगरूर। Punjab News: भारतीय किसान यूनियन एकता (आजाद) ब्लॉक दिड़बा की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष बिंदर सिंह के नेतृत्व में बाबा बैहसीआना अस्पताल के पार्क में हुई। इसमें जिला नेता सुखदेव शर्मा व गुरमेल सिंह कैंपर ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव के किसानों को दिल्ली में फिर से आंदोलन आरंभ करने के लिए लामबंद किया जा रहा है। 

    किसानों को दिल्ली जाने के लिए किया जा रहा एकजुट 

    वे दिल्ली जाने को लेकर काफी उत्साह है। 13 फरवरी से दिल्ली में होने वाले मोर्चे को लेकर चर्चा की गई व 3 फरवरी को ब्लॉक दिड़बा के गांवों में जाकर मोटरसाइकिल मार्च करके किसानों को दिल्ली जाने के लिए एकजुट किया जाएगा।

    किसानों की मांग के लिए दिल्ली आलोंदन 2 शुरू

    इसके अलावा बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंजाब सरकार अपने विरोधियों से बदले की नीति अपनाकर बोलने का संवैधानिक अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के 18 संघर्षशील किसान मजदूर संगठन व गैरराजनीतिक एसकेएम ने किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली आंदोलन 2 शुरू किया है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की Farishte Yojana में अबतक 384 अस्पताल रजिस्टर्ड, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा फ्री इलाज

    13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान

    इसके तहत पूरे पंजाब में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं व 13 फरवरी को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। बैठक में रणबीर सिंह बघरोल, सतपाल सिंह हरीगढ़, निर्मल सिंह हरीगढ़, सुखराज सिंह हरीगढ़, मंगा सिंह शादीहारी, कर्मजीत सिंह शादीहरी, हरविंदर सिंह हरीगढ़, बुद्ध सिंह, हरभगवान सिंह कैपर, मिश्रा सिंह कैंपर, जगरूप सिंह, अजायब सिंह आदि शामिल थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ludhiana: भगवान रामलला के नैनों पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जल्द होगी गिरफ्तारी