Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहन से लव मैरिज और साले का खूनी खेल, घर में घुसकर जीजा को उतारा मौत के घाट; सिर में मारी तीन गोलियां

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 05:54 PM (IST)

    संगरूर के लहरागागा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साले ने अपनी बहन की लव मैरिज से नाराज़ होकर अपने जीजा गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत् ...और पढ़ें

    HighLights

    1. साले ने लव मैरिज के चलते जीजा की हत्या की।

    2. गुरप्रीत सिंह को घर में घुसकर गोलियों से मारा गया।

    3. पुलिस ने मुख्य आरोपी हरमनदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया।

    संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)। गांव लहल कलां में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक साले ने अपने ही जीजा को घर में दाखिल होकर गोलियों से मौत के घाट उतार दिया। मामला लव मैरिज का निकला। साला लव मैरिज से नाराज था, इसलिए जीजा का कत्ल कर दिया।

    पुलिस द्वारा महज पांच घंटे में मामले को ट्रेस करके आरोपित को काबू कर लिया। जानकारी मुताबिक गुरप्रीत सिंह (29) ने दो वर्ष पहले लव मैरिज करवाई थी।

    इसके बाद पुलिस द्वारा गठित टीम डीएसपी रणबीर सिंह, थाना इंचार्ज मनप्रीत सिंह व सीआईए स्टाफ ने अलग अलग थयूरी पर काम करते हुए पांच घंटे में ही मामला सुलझा लिया। वारदात के समय गुरप्रीत सिंह अपने कुत्ते को बाहर निकालने लगा था, उसी समय रात दो बजे दो व्यक्तियों ने उस पर तीन राउड फायर चला दिए।

    गोली मारकर की हत्या

    तीनों गोलियां गुरप्रीत सिंह की खोपड़ी में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीएसपी लहरा रणबीर सिंह व थाना मुखी मनप्रीत सिंह ने कार्रवाई आरंभ की। जिसमें पता चला कि मृतक गुरप्रीत सिंह का साला हरमनदीप सिंह निवासी तलवाड़ा अपनी बहन की लव मैरिज से खफा था। इसलिए उसने अपने जीजा गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू को गोलियों के साथ भून दिया।

    किसी से नहीं थी दुश्मनी

    पूरे मामले में हरमनदीप ही मास्टरमाइड पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आकर देखा कि कमरे में गुरप्रीत सिंह लाश पड़ी थी। उसके सिर पर गोली लगी थी, चारों तरफ खून ही खून था।

    खबरें और भी

    परिवार मुताबिक हमला करने वालों के मुंह बंधे हुए थे। परिवार ने कहा कि गुरप्रीत सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी और न ही उसका किसी अपराधिक रिकॉर्ड था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मूनक सरकारी अस्पताल भेज दिया है। बाकी नकाबपोश हमलावरों की तलाश जारी है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।