संगरूर में पैसे वापस न मिलने से तनाव में था व्यक्ति, जहरीली वस्तु निगलने से मौत; दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संदौड़ के शेरवानी कोट गांव में पैसे वापस न मिलने से परेशान व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली। उपचार के ...और पढ़ें

व्यक्ति ने जहर निगला।
HighLights
संगरूर में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या की।
पैसे वापस न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था मृतक।
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, अमरगढ़। संगरूर के संदौड़ के नजदीकी गांव शेरवानी कोट में पैसे वापस न मिलने से मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीली वस्तु निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में रानी निवासी भुदन, हाल आबाद शेरवानी कोट ने बताया कि उसके पति चमकौर सिंह ने गांव के ही साजिद खान और यासीन खां उर्फ टल्ली से पैसे लेने थे। उसके पति ने कई बार दोनों से अपनी रकम वापस करने के लिए कहा। वह लगातार पैसे लौटाने के लिए उन्हें कहते रहे, लेकिन कथित तौर पर रकम वापस नहीं की गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 3 लाख हड़ताली कर्मचारियों के नोटिस पर गरमाई राजनीति, विरोध में उतरा विपक्ष
लंबे समय से मानसिक तनाव में था
रानी के अनुसार, लंबे समय तक पैसे वापस नहीं मिलने के कारण उसका पति चमकौर सिंह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। वह रकम को लेकर लगातार तनाव में रहता था। परिवार के अनुसार, इसी परेशानी के बीच 27 अगस्त को चमकौर सिंह ने घर में पड़ी कोई जहरीली वस्तु निगल ली।
जहरीली वस्तु निगलने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- नोटिस पर भड़के पंजाब कर्मचारी, सरकार के आदेश की प्रतियां फूंकीं; महंगाई भत्ते समेत कई मांगों पर आंदोलन जारी
पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने यासीन खां उर्फ टल्ली और साजिद खां, दोनों निवासी शेरवानी कोट, के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी। पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगा क्रिकेट महासंग्राम, शेर-ए-पंजाब T-20 लीग में दिखेगा सितारों का जलवा; 6 टीमें मैदान में उतरेंगी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।