Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से सहमे किसान, खेतों में बिछी फसल

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 04:06 PM (IST)

    संगरूर में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है और दाने प्रभावित हुए हैं, जिससे पैदावार में क ...और पढ़ें

    संगरूर में आंधी-बारिश से गेहूं व सब्जियों की फसलें प्रभावित, किसान चिंतित।

    संगरूर में आंधी-बारिश से गेहूं व सब्जियों की फसलें प्रभावित, किसान चिंतित।

    HighLights

    1. तेज आंधी-बारिश से संगरूर में गेहूं की फसल बिछी

    2. ओलावृष्टि से गेहूं के दाने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका

    3. कृषि अधिकारी ने किसानों को धैर्य रखने, जरूरत पर सिंचाई की सलाह दी

    नवदीप सिंह, संगरूर। शडर में मंगलवार रात को आई तेज आंधी और वर्षा ने किसानों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। पहले बढ़ते हुए तापमान को लेकर किसान को फिक्र थी और अब वर्षा व ओलावृष्टि ने फसल को झिझोड़कर रख दिया है। तेज हवाओं से जहां गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, वहीं ओलावृष्टि ने गेहूं के दाने को प्रभावित किया है।

    गेहूं की फसल में पानी जमा होने से गेहूं के पौधे की जड़ें भी कमजोर हो सकती है, जिस कारण किसान बेहद चिंता में हैं। संगरूर के किसान सुरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अजैब सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने पिछले कुछ दिनों में गेहूं की फसल को पानी लगाया था, उन किसानों की फसल तेज हवाओं व बरसात के पानी कारण जमीन पर बिछ गई है।

    यदि आगामी दिनों में तेज हवाएं चली व गेहूं में पानी जमा रहा, तो पैदावार में 4 से 6 प्रतिशत कमी आएगी व दाना कमजोर होने से क्वालिटी प्रभावित होगी। मौसम विभाग मुताबिक आगे मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। किसान बिंदर सिंह ने कहा कि सरसों सहित पशु चारे को भी सिंचाई की अभी जरूरत नहीं है।

    सब्जियों के पौधे प्रभावित

    दूसरी तरफ सब्जी का देखा जाए तो जिन किसानों ने खेत में करेला, हरी मिर्ची, शिमला मिर्च, गाजर, धनिया, पालक इत्यादि लगाया हुआ है, वह भी बारिश की वजह से सहम गए हैं, क्योंकि अभी गर्मी के मौसम वाली सब्जी के पौधे बारीक हैं, बारिश व आंधी की वजह से उनकी जड़े हिल गई हैं। जिनके चारों तरफ मिट्टी लगाई जा रही है।

    खबरें और भी

    जरूरत मुताबिक करें सिंचाई

    जिला खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. हरबंस सिंह ने किसानों को अपील की कि वह गेहूं की सिंचाई मौसम और जरूरत को देखकर ही करें, फिलहाल हल्की बारिश से गेहूं को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। बारिश से जहां कहीं थोड़ी बहुत फसल धरती पर बिछ गई है, लेकिन यह धूप और समय के साथ कुछ हद तक दोबारा सीधी हो जाएगी। किसानों को अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।