विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले मजदूर ने की आत्महत्या, सरपंच समेत 5 पर केस; आज होगा मृतक का पोस्टमार्टम

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 03:29 PM (IST)

संगरूर के तूरबंजारा गांव में AAP नेता के कार्यक्रम में नशे का मुद्दा उठाने वाले मजदूर गुलजार सिंह ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली।

संगरूर सिविल अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष तैनात की गई भारी पुलिस फोर्स।

संगरूर सिविल अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष तैनात की गई भारी पुलिस फोर्स।

HighLights

  1. मजदूर गुलजार सिंह ने AAP कार्यक्रम में नशे का मुद्दा उठाया

  2. सरपंच पति सहित पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

  3. मृतक के परिजनों ने वित्त मंत्री पर भी कार्रवाई की मांग की

जागरण संवाददाता, संगरूर। नजदीकी गांव तूरबंजारा में नशे के खिलाफ सवाल उठाने के बाद कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने से आहत होकर जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने वाले मजदूर गुलजार सिंह के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर गांव तूरबंजारा में विभिन्न राजनीतिक दलों और मजदूर संगठनों का भारी एकत्र हुआ।

मामले की गहराई से जांच और परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मजदूर संगठनों ने संघर्ष समिति का गठन किया। इसमें जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेता बिक्कर सिंह हथोआ, क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेता लखबीर सिंह लोंगोवाल, देश भगत यादगारी कमेटी के सदस्य बलबीर चंद लोंगोवाल, मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेता गोबिंद सिंह छाजली तथा लाल झंडा मजदूर यूनियन के नेता शामिल हैं।

पुलिस ने मृतक गुलजार सिंह के बेटे लखविंदर सिंह के बयानों के आधार पर सरपंच बजिंदर कौर, सरपंच के पति बलजीत सिंह उर्फ राज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा, पंचायत सदस्य विक्की सिंह व गोना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Screenshot 2026-09-08 152509

गुलजार सिंह, फोटो- जागरण

संघर्ष समिति के नेता लखबीर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि जब तक गुलजार सिंह और उसके परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के समक्ष रखी गई मांगें पूरी होने तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

डीएसपी दिड़बा रुपिंदर कौर बाजवा ने बताया कि मृतक के बेटे के बयानों पर सरपंच, उसके पति और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि गुलजार सिंह के परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा तथा संघर्ष समिति और परिवार की ओर से रखी गई मांगों पर विचार करने के बाद अंतिम संस्कार के संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- संगरूर: मंत्री के सामने नशे पर सवाल उठाने पर मिली धमकी तो निगला सल्फास, व्यक्ति की मौत; सरपंच के पति समेत 4 पर आरोप