विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में SIT गठन, पुलिस निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:40 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने गुलजार सिंह आत्महत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए नौनिहाल सिंह की अगुवाई में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी करेगी जांच।

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी करेगी जांच।

HighLights

  1. गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में विशेष जांच टीम गठित

  2. नौनिहाल सिंह की अगुवाई में SIT करेगी गहन जांच

  3. पुलिस निगरानी में तनावपूर्ण माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता, संगरूर। गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी नौनिहाल सिंह की अगुवाई में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

यह टीम मामले की गहनता से जांच करेगी और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से खंगालेगी। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी।

जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। संघर्ष कमेटी ने एसआईटी पर भरोसा जताया है।

तनावपूर्वण माहौल में पुलिस की निगरानी में हुआ गुलजार का संस्कार

बता दें कि मंगलवार शाम को पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया व संस्कार के लिए लगाई गई लकड़ियों को बिखेर दिया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की सतर्कता और परिवार की सहमति के बाद अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कर दी गई।

संस्कार दौरान एक बार माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जब परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें गुलजार का मुंह तक नहीं देखने दिया गया व प्रशासन जबरदस्ती संस्कार की कोशिश कर रहा है। लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला व संस्कार करवा दिया गया।

मृतक के पुत्र लखविंदर सिंह ने कहा कि परिवार पर प्रशासन या पुलिस की ओर से किसी तरह का दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपनी सहमति से ही अंतिम संस्कार किया है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन के समक्ष परिवार द्वारा रखी गई सभी मांगें पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार की अनुमति दी गई। लखविंदर सिंह ने कहा कि उनके पिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले मजदूर ने की आत्महत्या, सरपंच समेत 5 पर केस; आज होगा मृतक का पोस्टमार्टम