पंजाब के तरनतारन में एक माह पहले नशा छोड़ने वाले शख्स की मौत, परिवार का पोस्टमार्टम कराने से इनकार
पट्टी के सभरा गांव में 44 वर्षीय कुलदीप सिंह की नशा छोड़ने के एक महीने बाद मौत हो गई। परिवार ने मौत का कारण नशे की तोट बताया, हालांकि पुलिस हार्ट अटैक ...और पढ़ें
-1784300412449_m.webp)
एक माह पहले नशा छोड़ने वाले शख्स की मौत। फाइल फोटो
HighLights
कुलदीप सिंह ने चार साल बाद नशा छोड़ा था।
परिवार ने मौत का कारण नशे की तोट बताया।
पुलिस जांच कर रही, परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया।
संदीप सिंह मिट्ठू, पट्टी (तरनतारन)। विधानसभा हलका पट्टी के गांव सभरा निवासी हरवंत सिंह के लड़के कुलदीप सिंह (44) की मौत हो गई। करीब चार वर्ष से नशा करने वाले उक्त युवक ने एक माह पहले ही नशा छोड़ा था। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम करवाए कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
महिला सुरिंदर कौर ने बताया कि उसका लड़का कुलदीप सिंह करीब चार वर्ष से गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार से संबंधित कुलदीप सिंह को काफी समझाया गया, जिसके बाद उसे नशामुक्ति केंद्र में भी दाखिल करवाया गया।
एक माह से कुलदीप सिंह ने किसी भी प्रकार का नशा लेना बंद कर दिया था। सुबह करीब दस बजे परिवार के साथ बैठे कुलदीप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल लेजाया गया और वहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया।
सुरिंदर कौर ने बताया कि कुलदीप सिंह अब अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटी मनप्रीत कौर, बेटे नवदीप सिंह के कहने पर नशा छोड़ने का पक्का वायदा कर चुका था। ऐसे लगता है कि उसे नशे की तोट के चलते उसकी तबीयत बिगड़ी व जान चली गई।
खबरें और भी
पुलिस चौकी सभरा के प्रभारी गुरपाल सिंह का कहना है कि हो सकता है कि कुलदीप सिंह की मौत हार्टअटैक से हुई हो। परिवार ने उक्त मौत बाबत न तो पुलिस को सूचित किया और न ही पोस्टमार्टम करवाया। फिर भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेंगे।