पंजाब: तरनतारन में मानसिक रूप से परेशान युवक ने बहन को कस्सी से मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी और मां को भी किया घायल
तरनतारन के पट्टी स्थित सभरा गांव में मानसिक रूप से परेशान रसाल सिंह ने अपनी छोटी बहन संदीप कौर की कस्सी मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी, मां और पाल ...और पढ़ें
-1779359070868_m.webp)
मानसिक तौर पर परेशान युवक ने कस्सी मार बहन को उतारा मौत के घाट।
HighLights
मानसिक रूप से परेशान युवक ने बहन की हत्या की
पत्नी, मां और पालतू जानवरों पर भी किया हमला
पुलिस ने आरोपी रसाल सिंह को हिरासत में लिया
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। विधानसभा हलका पट्टी के गांव सभरा में झटकई का काम करते युवक रसाल सिंह ने मानसिक परेशानी के चलते परिवार पर हमला कर दिया। कस्सी मारकर छोटी बहन संदीप कौर को मौत के घाट उतारा।
फिर उसने अपनी पत्नी व मां पर भी हमला कर दिया। रसाल सिंह ने उग्र रुप अख्तियार करते हुए पाल्तु कुत्तों व बकरियों पर भी हमला किया। इस हमले के बाद वह अपने पिता मुख्तयार सिंह को भी ढूंढने निकला, लेकिन वह दुकान पर मौजूद नहीं थे। आरोपित युवक बाद में अपने भतीजे के सरकारी स्कूल तक कस्सी लेकर पहुंचा।
स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से उस पर काबू डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। रसाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी गई है।
थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि हमले दौरान घायल हुई रसाल सिंह की मां व पत्नी को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। पाल्तु कुत्ते व एक बकरी की भी मौत हुई है। संदीप कौर के शव को पोस्टमार्टम लिए शव गृह भिजवा दिया गया है। रसाल सिंह ने यह हमला क्यों किया, इस बाबत जांच अभी जारी है। हालांकि वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
गांव के लोग रंजीत सिंह, गुरदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, हरनाम सिंह का कहना है कि रसाल सिंह अक्सर गुस्से में आ जाता था। गांव के बस अड्डे पर वह अपने पिता मुखत्यार सिंह के साथ झटकई की दुकान चलाता था। कई बार वह ग्राहकों से भी लड़ाई-झगड़ा करता था। करीब 20 मिनट में उसने पूरे परिवार को निशाना बनाने के बाद पहले पिता को ढूंढा। फिर स्कूल पढ़ते छोटे भतीजे पर हमला करने निकला। बका दें कि रसाल सिंह के भाई सोनू सिंह की करीब एक वर्ष पहले गुजरात में हादसे दौरान मौत हो गई थी।