Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: आम आदमी पार्टी ने जारी की नए ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, जानिए किसे मिला कौन सा क्षेत्र

    By DHARAMBIR SINGH MALHAREdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 05:58 PM (IST)

    पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लॉक स्तर पर रविवार को नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई। ऐसा ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने जारी की नए ब्लॉक अध्यक्षों की सूची
    आम आदमी पार्टी ने जारी की नए ब्लॉक अध्यक्षों की सूची

    HighLights

    1. पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर किया बदलाव
    2. आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी नए ब्लॉक अध्यक्ष किए गए नियुक्त
    3. दो दिन पहले ही सभी ब्लॉक किए गए थे भंग

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर रविवार को नियुक्तियां की गई। बता दें कि दो दिन पहले ही सभी ब्लॉक भंग किए गए थे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान और वर्किंग अध्यक्ष बुद्ध राम ने उक्त सूची जारी की।

    लोकसभा हलका खडूर साहिब से संबंधित जारी की गई सूची में पहले से कुछ बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले एक हलके में चार-चार ब्लॉक अध्यक्ष होते थे, परंतु अब पार्टी ने दस गांवों पर आधारित ब्लॉक बनाते नई नियुक्तियां की है।

    तरनतारन और झामका से इन्हें बनाया गया ब्लॉक अध्यक्ष

    इन नियुक्तियों के मुताबिक गुरजीत सिंह झामका, कश्मीर सिंह, संदीप सिंह को विधानसभा हलका तरनतारन से संबंधित ब्लाकों का अध्यक्ष बनाया गया है। झामका पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष थे। इसी प्रकार विधानसभा हलका पट्टी से संबंधित ब्लाक अध्यक्षों में अश्विनी कुमार, अवतार सिंह सभरा, बलकार सिंह, गुरलाल सिंह धालीवाल, गुरपिंदर सिंह उप्पल, गुरप्रीत सिंह पनगोटा, जगजीत सिंह लौहुका, जंगशेर सिंह टोनी, निंदर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, राजप्रीत सिंह, तरसेम सिंह किरतोवाल, विनोद खन्ना को शामिल किया गया है।

    खेमकरण और जीरा से ये बने ब्लॉक अध्यक्ष

    खेमकरण हलके से संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों में राम सिंह, रणबीर सिंह, रंजीत सिंह अकबरपुरा, संदीप सिंह माड़ीमेघा, सरवण सिंह, सुखबीर सिंह को शामिल किया गया है। विधानसभा हलका जीरा से संबंधित अवतार सिंह, बलजीत सिंह, बलराज सिंह, कैप्टन नछत्तर सिंह, गुरजंट सिंह, गुरमनदीप सिंह, गुरसेवक सिंह शाह वाला, हरभगवान सिंह, हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह वल्टोहा, जसकरण सिंह, जसवंत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- CM मान ने SYL के मुद्दे पर विपक्ष को एक बार फिर दी चुनौती, कहा- 'कोई एक भी नहीं आएगा मंच पर, सब डरते हैं'

    सुल्तानपुरलोधी के ब्लॉक अध्यक्ष

    विधानसभा हलका सुल्तानपुरलोधी से संबंधित ब्लाक अध्यक्षों में सुखजिंदर सिंह, मोहम्मद रफी, मंजीत सिंह, करनैल सिंह, तरसेम सिंह, तरसेम सिंह फौजी, सुखविंदर सिंह महीया वाला, सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सौरव आहूजा, सतनाम सिंह बुट्टर, सतनाम मल्लेवाल, सरदूल सिंह, संदीप ठकुराल, रंजीत सिंह, प्रताप सिंह, मनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह को शामिल किया गया है।

    खेमकरण व खडूर साहिब हलके के ब्लॉक अध्यक्ष

    विधानसभा हलका खेमकरण के ब्लॉक अध्यक्षों में अंग्रेज सिंह, मंजीत सिंह, लखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, जगमीत सिंह, हरचंद सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, गुलशन अलगों, गौरव कुमार, दविंदर सिंह को शामिल किया गया है। खडूर साहिब हलके से संबंधित सुरजीत सिंह, शमशेर सिंह, सविंदर सिंह चंबा, प्रभजीत सिंह, निर्मल सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरशरण सिंह, गुरमेज सिंह, दविंदर सिंह, अमरीक सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

    कपूरथला, जंडियाला गुरु और बाबा बकाला में बने ये ब्लॉक अध्यक्ष

    विधानसभा हलका कपूरथला के ब्लॉक अध्यक्षों में सतनाम सिंह, प्यारा सिंह, जगजीत सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह हैरी, गुरभेज सिंह, अनमोल कुमार, अमरीक सिंह ढिल्लों को शामिल किया गया है। विस हलका जंडियाला गुरु से संबंधित ब्लाक अध्यक्षों की सूची में सुनेना रंधावा, सुखविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, सतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, कंवलजीत सिंह धारड़, जर्मनजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, बलराज सिंह, अजय गांधी को शामिल किया गया है।

    बाबा बकाला से संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों में सुखदेव सिंह पड्डा, सुखदेव सिंह आहूजा, सहबदयाल सिंह, राजकरण सिंह, निर्मल सिंह, मंगल सिंह, कुलबीर सिंह कालेके, जगतार सिंह बिल्ला, हरपाल सिंह जवंदपुर, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह फौजी और बलदेव सिंह को शामिल किया गया है।

    ये भी पढ़ें- एसएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में दिए निर्देश, कहा- आयुष्मान ई-कार्ड और आभा खाता बनाने का काम किया जाए तेज