तरनतारन में ड्रोन से गिराया पीले रंग का पैकेट, 674 ग्राम हेरोइन बरामद
तरनतारन के खालड़ा सेक्टर में बीएसएफ ने ड्रोन द्वारा गिराए गए पीले पैकेट से हेरोइन बरामद की। इसके अतिरिक्त, 142 बटालियन ने ड्रोन से गिराए गए 31 कारतूस ...और पढ़ें
-1783788132825_m.webp)
ड्रोन से गिराया पीले रंग का पैकेट। फोटो जागरण
HighLights
खालड़ा सेक्टर में ड्रोन से गिराया गया हेरोइन पैकेट मिला।
बीएसएफ ने ड्रोन द्वारा गिराए 31 कारतूस भी जब्त किए।
अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज, जांच जारी।
संवाद सूत्र, तरनतारन। खालड़ा सेक्टर के गांव वां तारा सिंह निवासी किसान बोहड़ सिंह के खेत में ड्रोन के माध्यम से पीले रंग का पैकेट फैंका गया। पैकेट पर तांबे की कुंडी लगी हुई थी। बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट सुरेश वीएम ने बताया कि गत रात ड्रोन की आहट महसूस होते ही बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं।
जिसके बाद ड्रोन दिखाई देना बंद हो गया। सुबह सर्च अभियान दौरान हेरोइन की बरामदगी करके खालड़ा पुलिस को सूचित किया गया। सब इंस्पेक्टर अरविंद कंबोज ने उक्त हेरोइन कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
ड्रोन के माध्यम से गिराए 31 कारतूस बरामद
खालड़ा सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 142 बटालियन के जवानों ने ड्रोन के माध्यम से गिराए गए विभिन्न प्रकार के 31 कारतूस बरामद किए हैं। थाना खालड़ा में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी गई है।
डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट सुरेश वीएम के नेतृत्व में जवानों ने वां तारा सिंह क्षेत्र से पीले रंग का पैकेट बरामद किया। यह पैकेट ड्रोन द्वारा गिराया गया था, क्योंकि पैकेट पर तांबे की कुंडी लगी हुई थी। एएसआइ गुरनाम सिंह ने उक्त कारतूस कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।