इंग्लैंड में पंजाब की बेटी की बेरहमी से हत्या, तरनतारन की किरनदीप कौर को चाकू से गोदा; नस्लीय हमले की आशंका
तरनतारन के गांव पिद्दी की 24 वर्षीय किरनदीप कौर की इंग्लैंड के हेज में अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें
-1784021339998_m.webp)
किरनदीप कौर को चाकू से गोदकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
तरनतारन की किरनदीप कौर की इंग्लैंड में हत्या।
अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर ली जान।
परिवार ने शव वापसी और जांच की मांग की।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। यहां से चार किमी दूर गांव पिद्दी निवासी किसान सुखदेव सिंह की बेटी किरनदीप कौर (24) की इंग्लेंड के शहर हेज में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। उक्त घटना शनिवार की शाम की बताई जाती है। घटना का पता चलते ही गांव में माहौल शोकमई हो गया।
विस हलका खडूर साहिब के गांव पिद्दी निवासी किसान सुखदेव सिंह व उनकी पत्नी बलजीत कौर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी किरनदीप कौर को स्टडी वीजे पर इंग्लेंड भेजा था। बेटी को इंग्लेंड भेजने लिए किसान ने अपनी आधा किल्ला जमीन बेची थी।
स्टडी के बाद किरनदीप कौर को इंग्लेंड की सिटी हेज स्थित माल में नौकरी मिल गई। वह अपनी ड्यूटी के बाद घर लौटी व किचन में काम करने लगी। इस दौरान अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। जिन्होंने किरनदीप कौर पर चाकूओं से वार किए।
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अधिक रक्त बहने के कारण किरनदीप कौर की जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरु कर दी। मंगलवार की रात को किरनदीप कौर के किसी जान-पहचान वाले ने फोन करके घटना बाबत परिवार को जानकारी दी।
खबरें और भी
मृतका के भाई लवप्रीत सिंह, जगजीवन सिंह व बहन गुरशरन कौर ने बताया कि परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। शनिवार की सुबह ही किरनदीप कौर ने परिवार से वीडियो काल पर बात की थी। यह हत्या नस्ली हमला है या कोई और वजह, यह पता लगाया जाना चाहिए। परिवार ने किरनदीप कौर का शव स्वदेस लाने लिए पंजाब सरकार को गुहार लगाई है।
खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, शिअद के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, हलका इंचार्ज रमनदीप कौर शेरों, जिला परिषद मेंबर सरपंच अवतार सिंह बिल्ला, भाजपा नेता रमनदीप सिंह भरोवाल, एडवोकेटर यादविंदर सिंह चहल ने उक्त घटना पर शोक जिताते परिवार से संवेदना जाहिर की।