Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में 3 किलो हेरोइन संग नाइजीरियाई युवती गिरफ्तार, दिल्ली तक नशे की खेप पहुंचाने की थी तैयारी

    Updated: Sat, 09 May 2026 03:18 PM (IST)

    तरनतारन पुलिस ने गोइंदवाल बाइपास से एक नाइजीरियाई युवती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन किलो से अधिक हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार युवती यह खेप दि ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. नाइजीरियाई युवती 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार।

    2. नशे की खेप पंजाब से दिल्ली जानी थी।

    3. पुलिस अब बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस की सीआइए शाखा ने गोइंदवाल बाइपास के पास नाकाबंदी के दौरान एक नाइजीरियाई युवती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन किलो 69 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की खेप पंजाब से दिल्ली पहुंचाई जानी थी।

    डीएसपी सुखबीर बादल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाइजीरिया मूल की एक युवती पाकिस्तान से मंगवाई गई हेरोइन की खेप लेने के लिए पंजाब पहुंची है और वह इसे दिल्ली तक पहुंचाने वाली है। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी नवदीप भट्टी के नेतृत्व में एएसआइ हरजिंदर सिंह सहित पुलिस टीम ने गोइंदवाल बाइपास के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें- विजय के बाद अब राजनीति में उतरेंगे Diljit Dosanjh? एक्टर-सिंगर ने बताई अपने दिल की बात

    यूपी नंबर की कार में जा रही थी युवती

    जांच के दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक वैगनर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठी युवती के कब्जे से 3 किलो 69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवती को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में युवती की पहचान बेला पुत्री टावो निवासी डेलटा जोबा, नाइजीरिया के रूप में हुई है। फिलहाल वह दिल्ली स्थित जिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल इलाके में रह रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में बेला ने बताया कि वह खुद भी नशे की आदी है और दिल्ली के कुछ तस्करों के कहने पर पंजाब में बताए गए स्थान से हेरोइन लेने आई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'आज मोदी जी ने पूरे पंजाब को ललकारा', मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर भड़के केजरीवाल

    गिरोह की जड़ तक पहुंचेगी पुलिस

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित युवती को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और पंजाब से दिल्ली तक नशे की खेप पहुंचाने के पीछे किस गिरोह का हाथ है।

    जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि युवती का संपर्क किन स्थानीय तस्करों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से था। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, GST बिल से जुड़े मामले में किया गिरफ्तार