तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर फिर मिला अवैध असलाह, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई पिस्टल बरामद
भारत-पाक सीमा पर तरनतारन में ड्रोन द्वारा गिराई गई एक पिस्तौल, मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। ...और पढ़ें

HighLights
भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से गिराई गई पिस्तौल मिली।
बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आहट पर की थी गोलीबारी।
तरनतारन में अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज हुआ।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। भारत पाक सीमा पर ड्रोन के माध्यम से लगातार असलाह भेजा जा रहा है। रविवार को ड्रोन की मदद से गिराया गया एक पिस्टल एक मैगजीन बरामद किया गया है।
बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट मुरारी लाल और डीएसपी अतुल सोनी के नेतृत्व में उक्त बरामदगी करके अज्ञात तस्करों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बीओपी पीर बाबा के इलाके में तैनात बीएसएफ के जवानों ने रात को ड्रोन की आहट महसूस की।
नाईट विजन कैमरे की मदद से देखा एक ड्रोन भारतीय इलाके की और बाद रहा है।जवानों ने मौके पर ड्रोन पर गोलीबारी की। कुछ देर में ड्रोन दिखाई देना बंद हो गया।सोनवार को सुबह साढ़े पांच बजे सर्च अभियान चलाया जा रहा था कि किसान सुखदेव राज के खेत से संदिग्ध वस्तु मिली।
जांच दौरान उक्त पैकेट को खोला जिसमें से एक पिस्टल, मैगजीन और 3कारतूस मिले। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि उक्त बरामदगी बाबत खाना खालडा में अज्ञात तस्करों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।