Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Bachao Yatra: पहली बार साथ खुश नजर आए सुखबीर और कैरों, SAD ने AAP पर साधा निशाना; बोले- 'झूठे केस किए जा रहे दर्ज'

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 02:46 PM (IST)

    Punjab Bachao Yatra तरनतारन से फिर से शुरू हो गई है। तरनतारन जिले में यात्रा के दूसरे दिन शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल गांव रसूलपुर पहुंचे। वहां पर प ...और पढ़ें

    एक साथ खुश नजर आए सुखबीर और कैरों
    एक साथ खुश नजर आए सुखबीर और कैरों

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल द्वारा पंजाब बचाओ यात्रा (Punjab Bachao Yatra) शुरू की गई है। तरनतारन जिले में यात्रा के दूसरे दिन शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल गांव रसूलपुर पहुंचे। वहां पर पूर्व कैबिनट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने पार्टी अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    सुखबीर बादल के साथ आदेश प्रताप सिंह कैरों खुली जीप में बैठ कर विस हलका पट्टी के गांव रसूलपुर रवाना हुए। जगह जगह पर पंजाब बचाओ यात्रा का स्वागत करने के लिए अकाली कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दिए।

    कार्यकर्ताओं ने लगाए शिअद जिंदाबाद के नारे

    पार्टी की झंडियां उठाकर शिरोमणि अकाली दल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वर्करों ने सुखबीर बादल के समक्ष एकजुटता का प्रकटावा किया। बादल ने कहा कि पंजाब को सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया और अब आम अदमी पार्टी की सरकार खजाने का दीवालिया निकाल रही है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: SAD चीफ सुखबीर बादल ने शुरू की पंजाब बचाओ यात्रा, तरनतारन से भरी हुंकार; आप के खिलाफ खोला मोर्चा

    आगामी लोकसभा चुनाव में शिअद की शानदार जीत का दावा करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।

    झूठे केस दर्ज करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा केस- शिअद

    पंजाब में जब शिअद की सरकार बनेगी तो झूठे केस दर्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जएगा। आदेश प्रताप सिंह कैरों ने यात्रा के दौरान दावा किया कि सबसे अधिक कर्यकर्ताओं को पट्टी हलके में परेशान किया जा रहा है। सभी पुलिस अधिकारी बदले की भावना से काम कर रहे हैं, जबकि पहले ऐसा कभी नही हुआ।

    यह भी पढ़ें: तरनतारन में रिश्तों को किया तारतार, भतीजे को मारने-पीटने आए तीन भाई; बीच-बचाव में आई दादी को धक्का मार गिराया, मौके पर हुई मौत

    खबरें और भी