Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में भाई के साथ नहर में नहाने गए आठ वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम 

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:20 PM (IST)

    तरनतारन के वेईपुई गांव में नहर में नहाते समय आठ वर्षीय करनबीर सिंह की डूबने से मौत हो गई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। इसी जिले के ठट्ठी सोहल गांव ...और पढ़ें

    भाई के साथ नहर में नहाने गए आठ वर्षीय मासूम की मौत। फाइल फोटो

    भाई के साथ नहर में नहाने गए आठ वर्षीय मासूम की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तरनतारन में आठ वर्षीय करनबीर सिंह की नहर में डूबकर मौत।

    2. वेईपुई गांव में हुई इस दुखद घटना से शोक का माहौल।

    3. ठट्ठी सोहल नहर से एक अज्ञात शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। गांव वेईपुई में प्रभजीत सिंह के आठ वर्षीय मासूम लड़के करनबीर सिंह की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल पसर गया। उक्त लड़का अपने भाई के साथ नहर में नहाने गया था। अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन इतनी देर में उसकी मौत हो चुकी थी।

    विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वेईपुई निवासी प्रभजीत सिंह राज मिस्तरी का काम करता है। उसके दो बेटे शनिवार को सुबह 10 बजे नहाने लिए नहर की तरफ गए। दोनों भाई एक साथ ही नहर में कूदे। पानी के अधिक बहाव के कारण दोनों बहने लगे।

    ग्रामीणों ने शोर सुनकर दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया। एक मासूम को जीवित निकाल लिया गया। जबकि दूसरे बच्चे करनबीर सिंह की मौत हो चुकी थी। ब्लाक समिति सदस्य बलजीत सिंह ने बताया कि मेहनती परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है।

    डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि परिवार के सदस्यों को बयान दर्ज करवाने लिए कहा गया है, ताकि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की जा सके। हलका विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, रमनजीत सिंह सिक्की, शिअद की हलका इंचार्ज रमनदीप कौर शेरों, जिला परिषद सदस्य व सरपंच अवतार सिंह बिल्ला ने परिवार से शोक व्यक्त किया है।

    खबरें और भी

    गांव ठट्ठी सोहल के नहरी सुए से मिला शव

    थाना झब्बाल के अंतर्गत आते गांव ठट्ठी सोहल समीप नहरी सुए से शनिवार को एक शव मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभार बलजिंदर सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई। प्रथम जांच मुताबिक मरने वाले की आयु करीब 40 से 45 वर्ष है। सिर के बाल कटे हुए हैं।

    जबकि दाढ़ी क्रीमशेव है। उक्त मामला हत्या से संबंधित है या कोई हादसा, इस बाबत पुलिस विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है। हालांकि शव पर किसी प्रकार के कोई घाव वगैरा नहीं पाए गए। थाना प्रभारी मुताबिक शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों लिए शव गृह में रखवा दिया गया है।

    विभिन्न थानों में शव की तस्वीरें भी भेजी गई हैं। फिर भी शनाखत नहीं होती तो शव को लावारिस घोषित करके अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।