Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जल्दी पहुंचो, झगड़ा हुआ है', तरनतारन में छात्रा की मां को झूठ बोलकर बुलाया कॉलेज; चेहरा भी नहीं दिखाया

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 05:39 PM (IST)

    तरनतारन के उसमा गांव स्थित एक कॉलेज में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक युवक ने छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। प् ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, तरनतारन। तरनतारन के उसमा गांव स्थित एक कॉलेज में एक युवक ने छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना वैलेंटाइन वीक के दौरान हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    मृतका संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हरजिंदर कौर ने कहा कि 'मुझे नहीं मालूम क्या हुआ, सुबह अच्छे से तैयार होकर कॉलेज गई थी। मैं काम पर गई थी, मेरी सात बेटियां है, मैं काम-काज करके अपने बच्चों को पढ़ाती हूं, मुझे कॉलेज से फोन आया कि तुम्हारी बेटी को बहुत चोट लग गई है, जल्दी आओ, मैं काम छोड़कर तुरंत आ गई। मुझे ये नहीं बताया गया था कि मेरी बेटी को गोली लगी है। मैंने यहां आकर देखा कि मेरी बेटी मरी पड़ी है। मेरी बेटी यहां लॉ की पढ़ाई करती थी। मुझे कुछ नहीं पता, तरनतारन का लड़का है, उसने गोली मारी है। पिस्तौल भी उसके पास थी, बिना सुरक्षा के कैसे कोई अंदर आ सकता है। सर मुझे तो उसका मुंह भी नहीं दिखाया गया। मुझे इंसाफ चाहिए।'

     

    एक अन्य परिजन ने कहा कि 'हम  प्रशासन और कॉलेज से ये पूछना चाहते हैं कि बच्चों की कोई सुरक्षा है ही नहीं। जब बच्चा अपने साथ पिस्तौल लेकर आ रहा है तो क्या किसी ने चेक नहीं किया। बच्ची को गोली मार दी और कॉलेज की तरफ से फोन कर कहा जाता है कि तुम्हारी बेटी का छोटा सा झगड़ा हो गया है सिर फट गया है। जब आकर चेक किया जाता है तो लड़की को गोली लगी हुई थी। हम प्रशासन को कहना चाहते हैं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।'

    यह भी पढ़ें- प्रपोज और ना में जवाब... सैनिक पिता के लाइसेंसी पिस्टल से छात्रा को उतारा मौत के घाट; 2 गोली से दहला तरनतारन लॉ कॉलेज

    रिपोर्टर ने पूछा कि लड़की को कितनी गोली लगी हैं तो परिजन ने बताया कि यह तो नहीं पता लेकिन पिस्तौल उसके पास पड़ी थी और लाश खून से लथपथ थी। गोली उसके ब्रेन में लगी है। उनसे उल्टा व्यवहार किया जा रहा है, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा और उसकी डेड बॉडी नहीं देखने दी जा रही।

    खबरें और भी

    कारण का पता ही नहीं चल पा रहा कि किस वजह से लड़के ने संदीप कौर को गोली मारी। कॉलेज ने पहले अपने वकील बुलाकर अंदर बिठाए हुए हैं। स्टाफ के साथ बात भी नहीं करने दी जा रही है। संदीप कौर की उम्र बस 18-19 थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतका की छह और बहनें और एक छोटा भाई है।