Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रपोज और ना में जवाब... सैनिक पिता के लाइसेंसी पिस्टल से छात्रा को उतारा मौत के घाट; 2 गोली से दहला तरनतारन लॉ कॉलेज

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 06:50 PM (IST)

    तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं में एक दुखद घटना हुई, जहां पंजाब कॉलेज ऑफ लॉ की छात्रा संदीप कौर की उसके सहपाठी प्रिंसराज सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। प् ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सहपाठी प्रिंसराज ने संदीप कौर को गोली मारी।

    2. सैनिक पिता की लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल।

    3. कॉलेज प्रबंधन पर सुरक्षा में चूक का आरोप।

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। कस्बा नौशहरा पन्नूआं निवासी हीरा सिंह की 2023 में मौत हो गई थी। उनकी सबसे बड़ी बेटी सुमनप्रीत कौर वकालत की पढ़ाई के बाद स्थानीय अदालत में प्रैक्टिस करती है। सुमनप्रीत कौर की तरह छोटी बहन संदीप कौर भी पंजाब कॉलेज ऑफ लॉ (उसमां) में वकालत की पढ़ाई (सेकंड सेमेस्टर) कर रही थी।

    साथ ही संदीप कौर शहर के नामी वकील राकेश रमन अरोड़ा के साथ बतौर असिस्टेंट काम करती थी। संदीप कौर पर सहपाठी प्रिंसराज सिंह बुरी नजर रखता था। लड़की द्वारा कई बार मना करने के बावजूद सोमवार की सुबह उसने दोबारा प्रपोज किया।

    जवाब ना में आते ही युवक ने अपने सैनिक पिता जगजीत सिंह के पिस्टल से पहले संदीप कौर की हत्या की। फिर अपने ही हाथ से खुद की कनपटी पर निशाना साधते हुए गोली मार ली। महज दो सेकंड के दौरान एक तरफा प्यार का अंत हो गया।

    यह भी पढ़ें- 'जल्दी पहुंचो, झगड़ा हुआ है', तरनतारन में छात्रा की मां को झूठ बोलकर बुलाया कॉलेज; चेहरा भी नहीं दिखाया

    दो गोलियों की आवाज से कॉलेज में सनसनी

    जम्मू-कश्मीर-राजस्थान नेशनल हाईवे स्थित गांव उसमां के कॉलेज में दो गोलियों की आवाज ने सनसनी पैदा कर दी। इस वारदात के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी जगबीर सिंह ने कॉलेज की क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    इस दौरान सामने आया कि करीब तीन माह से प्रिंसराज सिंह अपनी सहपाठी संदीप कौर को तंग करता आ रहा था। कुछ दिन पूर्व वह संदीप के घर भी प्रस्ताव लेकर गया, लेकिन संदीप कौर ने उसे मना कर दिया।

    यह भी पढ़ें- क्लास में घुसा, गन निकाली और... पंजाब के तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या का CCTV फुटेज देख कांप जाएगा कलेजा

    मां हरजिंदर कौर, चाची पवनदीप कौर, बड़ी बहन सुमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने कॉलेज मैनेजमेंट को भी प्रिंसराज की हरकत के बारे में बताया था, लेकिन अनुशासनिक तौर पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

    बेटी की इज्जत न उछले, यह सोचकर उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया, क्योंकि संदीप कौर की दुबई में रहते युवक से हाल ही में मंगनी हो चुकी थी।

    जम्मू में तैनात हैं मृतक युवक के सैनिक पिता

    मां हरजिंदर कौर ने बताया कि करीब साढे नौ बजे कॉलेज से फोन आया कि संदीप कौर चोटिल हो गई है। वह अपने रिश्तेदारों समेत कॉलेज पहुंची, लेकिन ऊपरी मंजिल वाले क्लास रूम को जाने वाले लोहे के कैंची गेट को बंद कर रखा था।

    करीब 15 मिनट वह गेट पर ही दुहाई देती रही कि बेटी से मिलाओ, लेकिन बाद में पता चला कि संदीप कौर का शव क्लास रूम के आखिरी बैंच पर अटका पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    उधर, प्रथम जांच में यह भी सामने आया कि मूल रूप से गांव लुहार निवासी प्रिंसराज सिंह का पिता जगजीत सिंह सेना में तैनात है। करीब पांच वर्ष से गांव मलियां स्थित खेतों में बनाए मकान में अपनी मां व छोटी बहन के साथ रहता था।

    रविवार को प्रिंसराज अपनी आयु से छोटे बच्चों के साथ खेलता दिखाई दिया। करीब 15 दिन पहले ही प्रिंसराज का पिता जगजीत सिंह छुट्टी गुजारने के बाद जम्मू स्थित सेना के हेडक्वार्टर में लौट गया था। जगजीत सिंह का लाइसेंसी पिस्टल घर में ही था। उसी पिस्टल से उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

    परिवार ने उठाए कॉलेज के प्रबंधों पर सवाल

    एडवोकेट राकेश रमन अरोड़ा ने बताया कि करीब दो वर्ष से संदीप कौर उनके यहां बतौर टाइप राइटर के तौर पर काम पर लगी थी। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार से संबंधित संदीप कौर सात बहनें हैं। उनका सबसे छोटा एक भाई 10 वर्ष का है। पिता हीरा सिंह की 2023 में मौत हो गई थी।

    संदीप कौर जज बनने का सपना देखकर उक्त कॉलेज में लॉ की पढ़ाई करने लगी। जिसमें एडवोकेट अरोड़ा द्वारा उक्त परिवार की आर्थिक तौर पर मदद की जाती थी। सेकेंड सेमेस्टर में डिग्री कर रही संदीप कौर इन दिनों उनके साथ बतौर असिस्टेंट सेवाएं निभाती थी।

    संदीप कौर ने एडवोकेट अरोड़ा को बताया था कि उसका एक सहपाठी परेशान करता है। उन्होंने कॉलेज के प्रबंधों पर सवाल उठाते कहा कि अपने बैग में युवक पिस्टल लेकर क्लास रूम में घुसा तो उससे पूर्व चेकिंग क्यों नहीं की गई। अगर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होती तो संदीप कौर शायद जीवित होती।

    गहन जांच में जुटी पुलिस

    एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि प्रिंसराज द्वारा वारदात में प्रयोग किया गया पिस्टल अवैध था या वैध। अगर पिस्टल सैनिक पिता का है तो वह भी अवैध ही माना जाएगा।

    पुलिस के रिकॉर्ड में प्रिंसराज के खिलाफ न तो कोई मुकदमा दर्ज है व न ही लड़की को तंग-परेशान करने की शिकायत। उन्होंने बताया कि क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।

    कुल मिलाकर यह वारदात सुबह 9:17 बजे हुई। क्लास रूम के आखिरी बैंच के साथ संदीप कौर अपनी अन्य सहपाठी के साथ मौजूद थी। इन दोनों के आगे प्रिंसराज खड़ा नजर आया। जिसने अपने बैग से पिस्टल निकाला व अपने ध्यान खड़ी संदीप कौर के माथे से लगाकर उसे शूट किया।

    दूसरे ही सेकेंड में प्रिंसराज ने पिस्टल अपनी कनपटी पर लगाकर फायर किया। कुल मिलाकर सारे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।