पंजाब के तरनतारन में पूर्व सैनिक के घर घुसे लुटेरे, मां-बेटी को बंधक बनाकर 30 तोले सोने पर किया हाथ साफ
तरनतारन के नौरंगाबाद गांव में पूर्व सैनिक के घर में घुसकर लुटेरों ने उसकी मां-बेटी को बंधक बना लिया। लुटेरे 30 तोले सोने के गहने, सवा लाख रुपये नकद, ब ...और पढ़ें

जानकारी देते पूर्व सेनिक बलदेव सिंह के साथ बलजिंदर कौर, अनमोलदीप कौर। जागरण
HighLights
नौरंगाबाद में पूर्व सैनिक के घर में लूटपाट
मां-बेटी को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा
30 तोले सोना, नकदी, बुलेट बाइक लूटी गई
जागरण संवाददाता, तरनतारन। गांव नौरंगाबाद में पूर्व सैनिक बलदेव सिंह के घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए लुटेरों ने मां-बेटी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे लुटेरों ने 30 तोले सोने के गहने, सवा लाख की नकदी, बुलेट बाइक व अन्य सामान के अलावा घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर चुरा ली और फरार हो गए। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तरनतारन में पूर्व सैनिक की मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले गहने व नकदी लूटी
अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित गांव नौरंगाबाद निवासी बलदेव सिंह करीब दो माह पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह रविवार को घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे और रात तक नहीं लौटे।
उनकी पत्नी बलजिंदर कौर, विवाहित बेटी अनमोलदीप कौर व दोहती खाना खाकर रात साढ़े नौ बजे एक कमरे में सो गए। रात 11 बजे घर की दीवार फांदकर तीन लुटेरे घर में घुसे और रसोई में जाकर छिप गए।
बलजिंदर कौर पानी लेने कमरे से बाहर निकली तो लुटेरों ने उसे घेरा व कमरे में ले गए। वहां सो रही अनमोलदीप कौर के साथ बलजिंदर कौर को भी बांध दिया। पीड़िता के मुताबिक लुटेरों ने बलदेव सिंह की पगड़ी से दोनों को बांधा। अनमोलदीप कौर की पांच वर्षीय बेटी डर के मारे रोती रही।
लुटेरों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहते सभी कमरों की तलाशी ली और सामान चोरी कर फरार हो गए। बलजिंदर कौर ने सुबह होते ही पुलिस को सूचित किया गया। एएसआइ इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे व कार्रवाई का भरोसा दिया।