Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरन तारन में थमीं गतिविधियां, ठेका सफाई कर्मचारियों के 'पंजाब बंद' का जबरदस्त असर; दुकानें और बाजार बंद

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:33 AM (IST)

    ठेका आधारित सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पंजाब बंद का तरन तारन जिले में व्यापक असर देखा गया, जहां दुकानें बंद रहीं और कई मुलाजिम संगठनों ने समर् ...और पढ़ें

    ठेका सफाई कर्मचारियों के 'पंजाब बंद' का जबरदस्त असर (फोटो: जागरण)

    ठेका सफाई कर्मचारियों के 'पंजाब बंद' का जबरदस्त असर (फोटो: जागरण)

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरन तारन। रेगुलर करने की मांग को लेकर 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे ठेका आधारित सफाई कर्मियों की और से पंजाब बंद का आह्वान दिया गया ।जिसका तरन तारन जिले में व्यापक तौर पर असर दिखाई दे रहा है।

    पंजाब बंद के समर्थन में मुलायम वर्ग संबंधित कई जत्थेबंदियों उतरी है। तरन तारन शहर में सुबह से ही सब्जी ,फ्रूट की दुकानें बंद रही। जबकि हलवाई की दुकान भी बंद रही। कुल मिलाकर हड़ताल का व्यापक तौर पर असर दिखाई दे रहा है।

    हड़ताल के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस का पहला लगाया गया है गांधी पार्क में सफाई कर्मियों द्वारा बैठक करने के बाद शहर में प्रदर्शन किया जाएगा जिसके चलते पंजाब सरकार के पुतले जलाए जाएंगे।

    नगर कौंसिल सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पंजाब भर में आंदोलन को तेज करने के लिए आज ही रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    ग्रामीण क्षेत्र में भी बंद उधर

    पंजाब बंद का ग्रामीण क्षेत्र में भी असर दिखाई दे रहा है। खेमकरण, खालडा, भिखीविंड, सुर सिंह, पट्टी, केरो, खडूर साहिब, झवाल,में भी हड़ताल का असर दिखाई दिया। इन क्षेत्रों में बाद दोपहर सरकार खिलाफ प्रदर्शन भी होंगे।

    खबरें और भी

    पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद

    एस एसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुरक्षा अवस्था के मामले में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है ।प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है लेकिन कानून व्यवस्था हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं होगी। जिले कानून व्यवस्था को लेकर अन्य जिलों से 1200 पुलिस कर्मी मंगवाए गए हैं।