Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में माता का जागरण कराने आता था युवक, परिवार को कर दिया शर्मसार

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2016 08:58 AM (IST)

    तरनतारन में एक घर में माता का जागरण करने आए युवक ने परिवार को शर्मसार कर दिया। उसने परिवार की म‍‍हिला काे बेहोश कर उससे रेप किया और वी‍डियो को बना कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, तरनतारन। घर में जागरण करने आए एक युवक ने परिवार की महिला की ही इज्जत लूट ली। उसने महिला को बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया और अपनी इस करतूत की वीडियो रिकार्डिंग भी कर ली। इसके बाद वह महिला को एक साल तक ब्लैकमेल करता रहा। अंत में इससे आजिज आकर महिला ने इस बारे में परिजनों बताया और इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

    महिला ने पुलिस काे दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले तरनतारन के श्री दरबार साहिब क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसका पति हर साल घर में माता का जागरण करवाता था। जागरण करने के लिए प्रिंस कुमार गांधी नामक युवक घर आया था। इसी दौरान युवक ने पति और परिवार के साथ जान-पहचान बढ़ा ली।

    पढ़ें : एक सपने की मौत, हालात से हार गई गरीब की बेटी

    महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले वह बच्चों को ट्यूशन पर छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे प्रिंस कुमार मिला। वह उसे अपना नया मकान दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गया। मकान में ले जाकर उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने काे दिया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और इस कारण वह बेहोश हो गई।

    पढ़ें : भैया दूज के दिन अंबाला में हुआ अजूबा, भाई के साथ दो बहनों का जन्म

    महिला ने बताया कि इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल पर वीडियो भी बना ली। महिला को होश्ा आया तो उसने खुद को इस हालत में पाकर उसका विरोध किया उसने मोबाइल से वीडियो दिखाते हुए उसे धमकी दी। आरोपी युवक उससे कहा कि यदि किसी के सामने जुबान खोली तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा।

    खबरें और भी

    पढ़ें : पहले पत्नी गई न्यूजीलैंड और फिर पति पहुंचा तो...

    इसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल कर लगातार उसका यौन शोषण करने लगा। महिला ने बताया कि वह इससे तंग आ गई थी आैर युवक का अत्याचार नहीं थमा तो उसने सारी बात पति और परिजनों को बताई। को सारी बात बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी गई।

    पढ़ें : महिला ने देह व्यापार का धंधा नहीं छोड़ा तो फिर जेठ ने उठाया खौफनाक कदम

    एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि डीएसपी हरपाल सिंह रंधावा के नेतृत्व में महिला एएसआइ बलविंदर कौर ने पीडि़त महिला के बयान दर्ज किए। महिला की सिविल अस्पताल से चिकित्सा जांच करवाई गई। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रिंस कुमार गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।