तरन तारन में भिखीविंड थाने की हवालात में हत्या आरोपी युवती ने की आत्महत्या, मजिस्ट्रेट जांच शुरू
तरन तारन के भिखीविंड थाने में हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती राजबीर कौर ने हवालात के शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें
-1786331555751_m.webp)
हत्या मामले में गिरफ्तार युवती ने पुलिस थाने के पखाने में फंदा लगाकर की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने की आत्महत्या।
भिखीविंड थाने के शौचालय में फंदा लगाकर जान दी।
मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर मजिस्ट्रेटी जांच शुरू।
जागरण संवाददाता, तरन तारन। एलईडी चोरी के आरोप में पड़ोस रहते बलविंदर सिंह की पत्थर मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार युवती राजबीर कौर ने थाना भिखीविंड के हवालात के पखाने में आत्म हत्या कर ली।
गांव कलासिया कलां में तीन दिन पहले रूप सिंह, उसके तीन लड़कों और लड़की खिलाफ पड़ोसी बलविंदर सिंह की पत्थर मारकर हत्या करने बाबत केस दर्ज किया गया था।इस मामले में रूप सिंह की लड़की राजबीर कौर की गिरफ्तार करके थाने भिखीविंड की हवालात में बंद किया गया।
जहां राजबीर कौर ने अपने दुपट्टे के बल पर गले में फंदा लगाया और पैखाने की दीवार के साथ झूल गई। युवती को अस्पताल लेजाया गया जहां उसकी मौत की पुष्टि की गई। मृतका के भाई साजन सिंह, रेशम सिंह, लखविंदर सिंह और मां राज कौर ने बताया कि पड़ोसी बलविंदर सिंह की हत्या मामले में राजबीर कौर को झूठ फंसाया गया था।
राजबीर कौर गांव पहुविंड निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ ब्याही हुई थी जिसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। परिवार ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा कहते है कि पुलिस थाने के पखाने में राजबीर कौर का लटकता शव बरामद हुआ है।
मानवाधिकार आयोग के आदेशों के तहत मामले की। मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो चुकी है। आज पट्टी अस्पताल से मृतका के शव का डाक्टरी पेनल की और से पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा। पोस्ट मार्टम की करवाई की वीडीओ ग्राफी होगी।यह सारी करवाई मेजिस्ट्रेट साहिब की मौजूदगी में होगी।