अलवर में चार जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजते थे संवेदनशील सैन्य जानकारी
राजस्थान पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने अलवर से चार जासूसों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सैन्य छावनी, रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन की गोपनीय जानक ...और पढ़ें

अलवर में चार गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
अलवर में चार जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को सूचनाएं भेजते थे।
सैन्य छावनी, रेलवे स्टेशन, वंदे भारत की जानकारी साझा की।
पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे, पैसों का लालच दिया।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा और जम्मू की मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) ने संयुक्त कार्रवाई कर राज्य के अलवर से चार जासूसों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित पैसे लेकर सैन्य छावनी, रेलवे स्टेशन, वंदे भारत ट्रेन की आवाजाही सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं, फोटो एवं वीडियो पैसे लेकर पाकिस्तान भेजते थे।
सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजी जाती थी। प्रारंभिक जांच में आरोपितों के मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध बातचीत के तथ्य मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही है। एमआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से अलवर जिले के झोंपड़ी गांव निवासी उमेश जाटव, संजय जाट, आकाश जाटव एवं धारा जाटव को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि चारों युवक पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। हैंडलर्स ने फर्जी पहचान एवं महिलाओं के नाम से इंटरनेट मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया था। हैंडलर्स ने युवकों को पैसों का लालच देकर संवेदनशील सूचनाएं मंगवाई थी।
सूत्रों के अनुसार, युवकों के मोबाइल फोन में नंबरों, व्हाट्सएप से भेजे गए संदेश और बातचीत, वीडियो एवं फोटो के साथ ही बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि उमेश ने पैसों का लालच देकर अपने अन्य परिचितों को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया है।
खबरें और भी
गिरफ्तार किए गए चारों युवकों के आईएसआई से संपर्क होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।