Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaipur News: दुबई की महिला के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज, राहुल गांधी को लेकर किया था ट्वीट

    By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 02:50 PM (IST)

    Jaipur News राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती पुलिस थाने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट करने वाली दु ...और पढ़ें

    दुबई की महिला के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज, राहुल गांधी को लेकर किया था ट्वीट। फाइल फोटो
    दुबई की महिला के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज, राहुल गांधी को लेकर किया था ट्वीट। फाइल फोटो

    जयपुर, जागरण संवाददाता। Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के भट्टा बस्ती पुलिस थाने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट करने वाली दुबई (Dubai) की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    प्रतिक सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत

    जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शहर के शिवाजी नगर निवासी प्रतिक सिंह ने दुबई निवासी मीना  नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। यह भारतीय मूल की महिला है। पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रतिक सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महिला ने 15 अक्टूबर को अपराह्न 1:48 बजे ट्वीट किया था, जिसमें राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

    महिला ने ट्वीट कर लगाया था ये आरोप

    महिला ने लिखा था कि साल, 2016 में अमेठी के एक फार्म हाउस में राहुल गांधी और उसके साथ दोस्तों ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। प्रतिक ने कहा कि यह बात झूठी है। इस कारण महिला खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि फर्जी व गलत आरोप लगाकर तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश करने, लोगों को भड़काने, वैमनस्यता का भाव पैदा करने के प्रयास से यह ट्वीट किया गया था।

    राहुल गांधी पर साधा निशाना

    गौरतलब है कि कांग्रेस के नेताओं को राम याद आ रहे हैं। वे अपनी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का उल्लेख कर भगवान राम का जिक्र कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने भगवान राम ने वनवास के दौरान जो सफर तय किया था, उससे राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तुलना की है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी भगवान राम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी में समानता ढूंढनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों का नाम 'र' शब्द से शुरू होता है। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयानों की आलोचना की है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की मदद करने वालों की तलाश में NIA के राजस्थान के पांच जिलों में छापे

    यह भी पढ़ेंः राजस्थान में कांग्रेस विधायक की शिकायत पर मंत्री से मांगा जवाब