विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलवर: बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 48 फीट की गहराई पर मिट्टी और पाइप के बीच फंसा; बचाव कार्य जारी

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:59 AM (IST)

अलवर के बुटोली गांव में नौ वर्षीय भानू खेलते समय 300 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया, जो 48 फीट की गहराई पर फंसा है।

बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए चलाया गया बचाव कार्य।

बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए चलाया गया बचाव कार्य।

HighLights

  1. अलवर के बुटोली गांव में बच्चा बोरवेल में गिरा।

  2. नौ वर्षीय भानू 48 फीट की गहराई पर फंसा है।

  3. प्रशासन और आपदा दल बचाव कार्य में जुटे हैं।

जागरण संवाददाता, जयपुर। अलवर जिले के बुटोली गांव में नौ वर्षीय बच्चा खेलते हुए तीन सौ फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 48 फीट गहराई पर मिट्टी व पाइप के बीच फंसा हुआ है।

देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा, पर बच्चे को नहीं निकला जा सका। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे भानू अन्य बच्चों के साथ खेल रहा रहा था। इसी दौरान वह खुले बोरवेल में गिर गया।

बोरवेल के आसपास की गई खुदाई

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अफसरों की टीम आपदा प्रबंधन दल के साथ मौके पर पहुंची। बच्चे को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के आसपास जेसीबी व अन्य मशीनों से खुदाई की गई।

रस्सी के सहारे पहुंचाई गई खाने पीने की चीज

स्वजन बार-बार बच्चे को आवाज दे रहे हैं, जिसका वह जवाब दे रहा है। रस्सी के सहारे पानी की बोतल, बिस्किट बच्चे तक पहुंचाए गए। बोरवेल काफी समय से बंद था, काम नहीं आ रहा था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: जैसलमेर में बीएसएफ की महिला जवान ने आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस