Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'चंद्रयान की तरह राजस्थान में सफल होगी BJP की परिवर्तन यात्रा', प्रह्लाद जोशी बोले- अब कांग्रेस का जाना तय

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 09:13 AM (IST)

    Rajasthan Politics केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर हमला बोला है। जोशी ने बोला कि जनता अब कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी ...और पढ़ें

    Rajasthan Politics प्रल्हाद जोशी का गहलोत सरकार पर हमला।
    Rajasthan Politics प्रल्हाद जोशी का गहलोत सरकार पर हमला।

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का गहलोत सरकार पर हमला।
    2. जोशी बोले- जनता ने कांग्रेस सरकार को हटाने का मन बनाया।
    3. गहलोत सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट।

    जयपुर, एएनआई। Rajasthan Politics केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के भाजपा चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। जोशी ने कहा कि राजस्थान में पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा चंद्रयान-3 की तरह सफल होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी।

    कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता

    जयपुर में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा चंद्रयान 3 की तरह नए आयाम गढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाते हुए राज्य से बाहर कर देगी।

    प्रह्लाद जोशी ने इससे पहले भाजपा की आगामी 'परिवर्तन यात्राओं' का जायजा लिया, जो अगले महीने 23 दिनों की अवधि के लिए निर्धारित है।

    गहलोत सरकार को लिया आड़े हाथ

    भाजपा के सूत्रों के अनुसार, ये यात्रा 2, 3, 4 और 5 सितंबर को शुरू होने की संभावना है और 25 सितंबर को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ समाप्त होगी। जोशी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे सबसे भ्रष्ट बताया।

    राज्य में महिलाएं असुरक्षित

    मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गहलोत सरकार इसमें पूरी तरह विफल है। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म की हालिया घटनाओं ने लोगों को चैन से जीना दूभर कर दिया है।

    खबरें और भी

    लोगों को गुमराह कर रही सरकार

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी गहलोत सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और अपराध और दुष्कर्म के गलत आंकड़े पेश कर रही है। राठौड़ ने कहा कि जनता सब जान चुकी है और आने वाले दिनो में सबक सिखाएगी।