Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Yatra: अशोक गहलोत बोले, भारत जोड़ो यात्रा से देश के माहौल में आएगा बदलाव

    By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 03:38 PM (IST)

    Bharat Jodo Yatra राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से देश के माहौल में बदलाव आएगा। यात्रा की सफलता क ...और पढ़ें

    अशोक गहलोत बोले, भारत जोड़ो यात्रा से देश के माहौल में बदलाव आएगा। फाइल फोटो
    अशोक गहलोत बोले, भारत जोड़ो यात्रा से देश के माहौल में बदलाव आएगा। फाइल फोटो

    जयपुर, एजेंसी। Bharat Jodo Yatra: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से देश के माहौल में बदलाव आएगा।

    यात्रा की सफलता देख भाजपा-आरएसएस नेताओं के बयान बदले

    प्रेट्र के मुताबिक, अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नफरत और हिंसा के विरोध में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। कई राज्यों में स्थिति ऐसी है कि सरकार की आलोचना करना अपराध हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपा और आरएसएस नेताओं के बयान बदलने लगे हैं।

    हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत किया

    कांग्रेस की 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ी यात्रा आठ सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करना चाहती है। गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली की सरकारों को हेट स्पीच पर दिए गए निर्देश भी स्वागतयोग्य हैं।

    तो सुप्रीम कोर्ट को ऐसा कहने की जरूरत नहीं पड़ती

    अगर भाजपा सरकारों ने हेट स्पीट पर सख्त कार्रवाई की होती तो सुप्रीम कोर्ट को ऐसा कहने की जरूरत नहीं पड़ती। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर देश का मिजाज बदल गया है। यात्रा के समापन तक हिंसा और तनाव के माहौल में बदलाव होगा। 

    अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

    राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक खींचतान और नेताओं की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी खत्म नहीं हो रही है। कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने गत दिनों अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों और राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री महेश जोशी और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे। दिव्या ने ट्वीट कर लिखा कि काबा किस मुंह से जाओगे गालिब, शर्म तुम को मगर नहीं आती। मतलबी दुनिया के रंग हैं, बैरंग लौटाने वाले रंगीन फूलों का गुलदस्ता देते हुए। दिव्या ने लिखा कि आलाकमान के खिलाफ साजिश करने वाले लोग सबसे पहले कांग्रेस के नए अध्यक्ष को बधाई देने गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, पति से चल रहा था विवाद

    यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत बोले, देशभर में लागू होनी चाहिए पुरानी पेंशन योजना