Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan: दिल्ली से जयपुर जा रही एसी डबल डेकर एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग, यात्रियों में फैली दहशत

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 11:01 AM (IST)

    राजधानी दिल्ली से जयपुर जा रही जयपुर एसी डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में गुरुवार रात आग लग गई। आग लगने से यात्रा कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। ...और पढ़ें

    दिल्ली से जयपुर जा रही एसी डबल डेकर एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग (india rail info)
    दिल्ली से जयपुर जा रही एसी डबल डेकर एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग (india rail info)

    HighLights

    1. रेलवे कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू
    2. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

    दौसा, एजेंसी। राजधानी दिल्ली से जयपुर जा रही जयपुर एसी डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में गुरुवार रात आग लग गई। आग लगने से यात्रा कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। दौसा के स्टेशन मास्टर राधेश्याम मीना ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को दौसा स्टेशन पर पहुंचने से पहले एक्सप्रेस ट्रेन के सी5 कोच के पहियों में कुछ चिंगारी दिखाई देने पर सतर्क कर दिया गया था।

    रेलवे कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू

    स्टेशन मास्टर राधेश्याम मीना ने कहा, "जब ट्रेन दौसा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो पहले सतर्क रेलवे कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर और मिट्टी का इस्तेमाल करके आग पर काबू पा लिया।" समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि आग बुझने के तुरंत बाद ट्रेन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी। मगर इस समय यात्रियों में दहशत फैल गई थी।

    हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता ने कोटा में सुसाइड की वजह बताई लव अफेयर, छात्रा के पिता बोले; सबूत हैं?