विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: आज से राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, फ्यूल लेने के लिए लगी लंबी कतारें

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 15 Sep 2023 11:29 AM (IST)

Rajasthan Petrol Pump Strike राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालक शुक्रवार (15 सितंबर) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पेट्रोल-डीजल ...और पढ़ें

आज से राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आज से राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. राजस्थान में 6,700 से ज्यादा पेट्रोल पंप हड़ताल में भाग ले रहे हैं
  2. तेल कंपनी द्वारा संचालित पंपों पर मिलेगा फ्यूल

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालक शुक्रवार (15 सितंबर) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) दर को एक समान करने की मांग को लेकर यह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इससे पहले राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा वैट दरों के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया था।

एसोसिएशन ने दावा किया कि पूरे राजस्थान में 6,700 से ज्यादा पेट्रोल पंप हड़ताल में भाग ले रहे हैं। वहीं, पेट्रोल और डीजल पर वैट दर एक समान करने की मांग को लेकर बुधवार को ही पंप डीलर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए थे।

तेल कंपनी द्वारा संचालित पंपों पर मिलेगा फ्यूल

गुरुवार देर रात पेट्रोल पंप डीलरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। हालांकि, तेल कंपनी द्वारा संचालित पंप पेट्रोल-डीजल के वितरण के लिए खुले रहेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सुबह 6 बजे से राज्य के सभी पेट्रोल पंप डिपो से न तो कोई बिक्री करेंगे और न ही सामान खरीदेंगे।

बता दें कि इस हड़ताल से राजस्थान के आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जयपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगी रहीं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन, 70 सीटों पर उतरेंगे नए चेहरे; कुछ की होगी छुट्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।