Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के इस गांव में पहली बार पहुंची रोडवेज बस, ग्रामीणों ने फूल-आरती से किया स्वागत

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:36 AM (IST)

    राजस्थान के केकड़ी स्थित केरोट और कूरथल गांवों में पहली बार रोडवेज बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया ...और पढ़ें

    केकड़ी रोडवेज डिपो में 13 नई बसें शामिल हुईं (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

    केकड़ी रोडवेज डिपो में 13 नई बसें शामिल हुईं (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जयपुर। हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां किसी रोज किसी एक्सप्रेस-वे पर कोई फाइटर जेट उतार दिया जाता है, तो सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन आज भी देश का एक हिस्सा ऐसा है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहा है और जब उसकी ये जरूरत पूरी होती है, तो वह ढोल-नगाड़े बजाकर, आरती उतारकर और फूल-माला पहनाकर उसका स्वागत करता है।

    ऐसी ही एक तस्वीर राजस्थान के केकड़ी से सामने आई है। यहां केरोट और कूरथल गांव में पहली बार रोडवेज बस पहुंची है और इसे देखकर ग्रामीण फूले नहीं समा रहे हैं। नक्शे पर खिंची लकीरों पर ये दोनों गांव भले ही अजमेर से महज 80 से 100 किलोमीटर की दूरी पर दिखते हैं, लेकिन यहां तक रोडवेज बस को पहुंचने में जमाने लग गए।

    दशकों का इंतजार पूरा

    दरअसल 1 अगस्त को केकड़ी रोडवेज डिपो में 13 नई बसें शामिल हुईं। इसका फायदा यह मिला कि अब तक जिन रूट्स पर रोडवेज बसें नहीं चलती थीं, वहां भी इसका संचालन शुरू हुआ। यही वजह है कि दशकों से इंतजार कर रहे केरोट और कूरथल गांव के लोगों की मुराद पूरी हो पाई।

    गांव में बस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लोगों ने बस पर फूल बरसाए, उसकी पूजा कर आरती उतारी। ड्राइवर और कंडक्टर का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। डीजे बजाकर डांस हुआ। ढोल-नगाड़े बजाए गए।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने बताया कि ब्यावर से कोटा मार्ग पर बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर सफर करने वाली बसें गांव से होकर गुजरेंगी और ग्रामीणों को इसका फायदा मिलेगा। ग्रामीणों ने विधायक शत्रुघ्न गौतम का भी आभार जताया और कहा कि उनके ही प्रयासों से यह सब कुछ संभव हो पाया है।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान में पाक आतंकी भट्टी के संपर्क के आरोप में दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ कर रही सुरक्षा एजेंसी