Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan: दो साधुओं की हत्या करने वाले साधु व साध्वी गिरफ्तार, नेपाल भागने के फिराक में थे दोनों; UP के कन्नौज से हुए गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:15 PM (IST)

    Rajasthan News पुलिस ने दिल्ली-झुंझुुनूं राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 130 सीसीटीवी कैमरों से सबूत जुटाए। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षी वर्मा ने बताया कि इस ...और पढ़ें

    राजस्थान के झुंझुनूं जिले के आश्रम में दो साधुओं की हत्या (प्रतिकात्मक फोटो)
    राजस्थान के झुंझुनूं जिले के आश्रम में दो साधुओं की हत्या (प्रतिकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के आश्रम में दो साधुओं की हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने एक साधु और एक साध्वी को गिरफ्तार किया है। साधु व साध्वी ने दोनों साधुओं के सिर में ईंट मारकर हत्या की थी। फिर शव खेत में फेंक गए थे। दोनों आरोपित नेपाल भागने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उन्हे उत्तरप्रदेश के कन्नौज में गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने दिल्ली-झुंझुुनूं राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 130 सीसीटीवी कैमरों से सबूत जुटाए। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षी वर्मा ने बताया कि इस मामले में साधु छोटे सिंह उर्फ लखनदास एवं साध्वी अनसुईया दास को गिरफ्तार किया है। छोटे सिंह कन्नौज में मोरा का निवासी है।

    जबलपुर के बल्लागिरी आश्रम में रह रहा था

    वह पिछले कुछ दिनों से जबलपुर के बल्लागिरी आश्रम में रह रहा था। वहीं अनसुईया जबलपुर की निवासी है।पुलिस के अनुसार 31 मई की रात को झुंझुनूं के भोदन गांव स्थित आश्रम में मृतक विशिष्ठ गिरी और गौतम रूके हुए थे। छोटे सिंह और अनसुईया भी वहीं थे। चारों ने बैठकर शराब पी।

    छोटे सिंह ने विशिष्ठ गिरी के सिर में मारा ईंट

    इस बीच उनमें आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो छोटे सिंह ने विशिष्ठ गिरी के सिर में ईंट से मारकर हत्या कर दी। विशिष्ठ गिरी को बचाने को लेकर गौतम प्रयास करने लगा तो अनसुईया ने उसका गला दबा दिया। बाद में उसके सिर में भी ईंट की मार दी।हहत्या करने के बाद दोनों आरोपित अपनी कार में शव को हरियाणा सीमा के पास नावता गांव के खेत में फेंक कर फरार हो गए। दोनों अपने-अपने गांव चले गए। पुलिस जांच करती हुई दोनों के ठिकानों पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विशिष्ठ गिरी के पास से 15 लाख रूपए भी दोनों आरोपित लेकर गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: हार की जिम्मेदारी लेकर मंत्रियों पर इस्तीफे का दबाव, कृषिमंत्री मीणा इस्तीफा देने पर अड़े; वनमंत्री ने सीएम को लेकर कह दी यह बात