Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: 'दोनों शूटर्स की हुई पहचान, रोहित राठौड़ और नितिन फौजी के सिर पर लाखों का इनाम

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 03:17 PM (IST)

    राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर एसआईटी गठित की गई। इस मामले पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने एसआईटी का गठन किया। प ...और पढ़ें

    Sukhdev Singh Gogamedi: पुलिस ने दो आरोपियों रोहित राठौड़ मकराना और नितिन फौजी की पहचान कर ली।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    Sukhdev Singh Gogamedi: पुलिस ने दो आरोपियों रोहित राठौड़ मकराना और नितिन फौजी की पहचान कर ली।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    एएनआई, जयपुर। Sukhdev Singh Gogamedi। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत पर राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को राजपूत समुदाय ने राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक में आगजनी और विरोध प्रदर्शन किए। बता दें कि मंगलवार को तीन बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके सुरक्षा गार्ड पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में दो मुख्य आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है।

    पुलिस ने की दो आरोपियों की पहचान

    इस मामले पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने दो आरोपियों रोहित राठौड़ मकराना (Rohit Rathore Makrana) और नितिन फौजी (Nitin Fauji) की पहचान कर ली है। दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई। पुलिस ने दोनों की तस्वरें भी साझा की है।

    वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी हुई जारी

    मंगलवार दोपहर स्कूटी पर तीन बदमाश सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दो मुख्य आरोपयों ने सुखदेव सिंह से तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत की। बातचीत के बाद दोनों बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चला दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की गई है।

    गोली लगने के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Karni Sena Chief Sukhdev Singh murder: सोफे पर बैठे थे सुखदेव सिंह, तभी ताबड़तोड़ चली 4 गोलियां; CCTV में कैद हुई वारदात

    खबरें और भी