Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में अवैध खनन करते समय पहाड़ ढहने से दो की मौत

    By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 02:59 PM (IST)

    Bharatpur News राजस्थान में भरतपुर जिले के पहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध खनन करते समय पहाड़ ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर पहाड़ी क ...और पढ़ें

    भरतपुर में अवैध खनन करते समय पहाड़ ढहने से दो की मौत। फाइल फोटो
    भरतपुर में अवैध खनन करते समय पहाड़ ढहने से दो की मौत। फाइल फोटो

    जयपुर, जागरण संवाददाता। Bharatpur News: राजस्थान में भरतपुर (Bharatpur) जिले के पहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध खनन (Illegal Mining) करते समय पहाड़ ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर पहाड़ी के नीचे दब गए, जिनके शव आठ घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। दोनों मृतक हरियाणा के रहने वाले थे।

    मलबे में दो डंपर और बाइक दबी

    घटना भरतपुर जिले के चिनावड़ा पहाड़ की है। यहां कुछ अवैध खनन माफिया पिछले लंबे समय से खनन कर रहे हैं। अवैध खनन की शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात को अवैध खनन के दौरान अचानक पहाड़ से बड़े पत्थर खनन कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गए। मलबे में दो मजदूर, दो डंपर, एक पोपलेन मशीन और एक बाइक दब गई।

    आठ घंटे चला रेस्क्यू, दो को बाहर निकाला

    घटना के समय अवैध खनन माफिया गिरोह से जुड़े दो लोग मौजूद थे, जो पहाड़ गिरने लगा तो मौके फरार हो गए। उन्हें फरार होते हुए ग्रामीणों ने देखा था। सूचना मिलने पर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से पत्थरों को हटाया गया। करीब आठ घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह हरियाणा के अगोन गांव निवासी अजहरुद्दीन और हरियाणा के निहारिका के रहने वाले उमर मोहम्मद को बाहर निकाला गया।

    अवैध खनन के खिलाफ आत्मदाह करने वाले संत की हो गई थी मौत

    दोनों मृतकों के शवों को सीकरी अस्पताल की मार्च्युरी में रखवा दिया गया है। दोनों के नामों की पहचान उनके कपड़ों की जेब में रखी कागज की पर्चिंयों के आधार पर हुई। इधर, हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि भरतपुर में अवैध खनन काफी बड़े पैमाने पर हो रहा है। पिछले महीने बृज चौरासी कोष परिक्रमा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ एक संत ने आत्मदाह का प्रयास किया था। बाद में इलाज के दौरान संत की मौत हो गई थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः राजस्थान के भरतपुर में पुरानी रंजिश में दो गुटों में विवाद, फायरिंग में तीन की मौत