कोटा पुलिस से बचने के लिए चंबल नदी में कूदे दो तस्कर, मौत
राजस्थान के कोटा में पुलिस से बचने के लिए चंबल नदी में कूदे दो तस्करों की मौत हो गई। उनकी कार से 117 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसमें एक मृतक पंजाब का ...और पढ़ें

पुलिस से बचने के लिए चंबल नदी में कूदे दो तस्कर।
HighLights
तस्कर पुलिस से बचने के लिए चंबल नदी में कूदे।
दोनों तस्करों की अधिक ऊंचाई से गिरने से मौत हुई।
कार से 117 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा में पुलिस से बचने के लिए दो तस्कर चंबल नदी में कूद गए। दोनों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक पंजाब का निवासी बताया जा रहा है ,दूसरे की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी है।
कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने सामान्य नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार नाकेबंदी के पास पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार चालक को रूकने का इशारा किया तो वह तेज गति भगा ले गया।
पुलिस ने जीप से कार का पीछा किया। इसी दौरान नाकेबंदी से करीब 15 किलोमीटर दूर कार चंबल नदी की पुलिया पर खड़ी मिली। कार में सवार दो लोग चंबल नदी में कूद गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कार से उतरकर चंबल नदी में छलांग लगाते हुए देखा था। पूल की ऊंचाई करीब एक सौ फीट है।
अधिक ऊंचाई से गिरने से दोनों की मौत मिली। पुलिस के गोताखोरों को दोनों के शव मिले हैं। कार में 117 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ है।