विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, जयपुर में दर्ज हुई FIR; जानिए क्या है मामला?

Published: Wed, 12 Feb 2025 03:42 PM (IST)

Elvish Yadav यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ जयपुर में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके ऊपर एक भ्रामक वीडियो ...और पढ़ें

एल्विश यादव के खिलाफ जयपुर में दर्ज हुई एफआईआर। (फोटो- सोशल मीडिया)
एल्विश यादव के खिलाफ जयपुर में दर्ज हुई एफआईआर। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. एल्विश यादव के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज।
  2. फर्जी वीडियो शेयर करने के खिलाफ के प्राथमिकी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके ऊपर एक भ्रामक वीडियो पोस्ट का आरोप लगा है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनको पुलिस एस्कॉर्ट मिला।

दरअसल, पूरे मामले में पुलिस ने एल्विश यादव के दावों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एक भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। इस वीडियो उन्होंने दावा किया था कि जयपुर में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की दौरान राजस्थान पुलिस ने उनको सुरक्षा प्रदान की।

वीडियो के चक्कर में मामला दर्ज

  • जयपुर पुलिस ने एल्विश यादव के दावों को खारिज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि एल्विश को किसी प्रकार सुरक्षा नहीं प्रदान की गई थी। यादव के खिलाफ राजस्थान पुलिस की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।
  • जानकारी दें कि एल्विश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में वह राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे कृष्णवर्धन के साथ कार में नजर आ रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी कार के आगे एक पुलिस का वाहन चलता नजर आता है।
  • इसी वाहन का जिक्र करते हुए एल्विश यादव ने पुलिस एस्कॉर्ट की बात कही थी। इस वीडियो के एक हिस्से में कृष्णवर्धन ने बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस के वाहन अलग-अलग जिलों में पुलिस का वाहन भी बदलता जाएगा। जागरण इस वीडियो के सत्यता की पुष्टी नहीं करता है।

नहीं दी गई कोई सुरक्षा: पुलिस

वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने कहा कि एल्विश यादव को किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं दी गई है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि यूट्यूबर को ऐसा कोई एस्कॉर्ट प्रदान नहीं किया गया था, उन्होंने कहा कि इस मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामेश्वर सिंह ने भी स्पष्ट करते हुए कहा कि एल्विश यादव को किसी प्रकार एस्कॉर्ट नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा केवल स्थापित प्रोटोकॉल के आधार पर प्रदान की जाती है।

क्या है पूरा मामला?

ध्यान देने वाली बात है कि ये पूरा मामला 08 फरवरी का है। इस दिन एल्विश यादव एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्लॉग भी पोस्ट किया था।

इस व्लॉग में विवादित क्लिप भी थी, जिसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। इसी वीडियो में दिखाया गया है कि यादव की कार को टोल बूथ से गुजरते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद पुलिस की गाड़ी ने बिना कोई शुल्क चुकाए उसे पार किया।

पूर्व मंत्री खाचरियावास ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस मामले से अपने बेटे को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनमें से किसी ने भी पुलिस एस्कॉर्ट के लिए अनुरोध नहीं किया था। पूर्व मंत्री ने कहा कि एल्विश यादव यादव अक्सर मुझसे मिलने आते हैं और एक राजनेता के तौर पर मैं कई लोगों से मिलता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी सरकार सत्ता में नहीं है, इसलिए मुझे नहीं पता कि पुलिस वाहन की व्यवस्था किसने की या वह वहां क्यों था। राज्य सरकार या एल्विश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पुलिस वाहनों के साथ क्या हो रहा था।

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, समय रैना समेत 5 पर असम में केस दर्ज

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के साथ Elvish Yadav पर भी मंडराया खतरा? बिग बॉस OTT के विनर के खिलाफ लीगल एक्शन की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।