जोधपुर: पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, व्यापारी की मौत
जोधपुर ग्रामीण में एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बाड़मेर निवासी 40 वर्षीय व्यापारी भरत लूणिया की मौत हो गई। ...और पढ़ें

जोधपुर में कार में लगी आग।
HighLights
जोधपुर में पेट्रोल पंप के सामने कार में लगी आग।
संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय व्यापारी की मौत।
पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों लगी आग से एक व्यापारी की मृत्यु हो गई। मृतक 40 वर्षीय भरत लूणिया बाड़मेर का निवासी है और वर्तमान में जोधपुर में रहता है।
हालांकि, जलने से उसकी मृत्यु हुई या उसका शव यहां लाकर जलाया गया, यह पुलिस की जांच में ही स्पष्ट होगा। फिलहाल एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
कच्चे रास्ते पर खड़ी थी कार
पुलिस के अनुसार, हादसे के समय कार सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर खड़ी थी। कार का एक गेट भी खुला हुआ था। आग लगने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक आग को बुझाया गया, तब तक कार में सवार व्यक्ति पूरी तरह से जल गया था।
सुबह से ही फोन जा रहा था स्विच ऑफ
पुलिस क्षत विक्षत टुकड़ों को लेकर अस्पताल पहुंची। स्वजन को भी बुलाया गया है और डीएनए जांच के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। स्वजन के अनुसार, भरत सुबह 9 बजे घर से निकले थे, उसके बाद से लगातार उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।