Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में चल रही थी अवैध तलवार फैक्ट्री, 9228 हथियार जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 02 May 2026 10:13 PM (IST)

    नाथद्वारा पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ गोदाम और वेल्डिंग शॉप से 9,228 तलवारें जब्त कीं। इस मामले में तीन आरोप ...और पढ़ें

    नाथद्वारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- जेएनएन)

    नाथद्वारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- जेएनएन)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उदयपुर। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ गोदाम और वेल्डिंग शॉप में चल रही तलवार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में कुल 9,228 तलवारें और निर्माण में इस्तेमाल हो रहे उपकरण जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    कबाड़ गोदाम से 9 हजार से ज्यादा तलवारें बरामद

    श्रीनाथजी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि उपली ओडन क्षेत्र में एक कबाड़ गोदाम में अवैध रूप से तलवारों का निर्माण और भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां से 9,032 तलवारें बरामद हुईं। मौके पर मौजूद अजय सिकलीगर और सोनू सुथार तलवारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

    पुलिस ने यहां से ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन और पॉलिशिंग मशीन जैसे उपकरण भी जब्त किए। कई तलवारें पूरी तरह तैयार थीं, जबकि कुछ पर धार लगाने का काम चल रहा था।

    वेल्डिंग शॉप से भी मिला हथियारों का जखीरा

    इसी क्षेत्र में एक अन्य वेल्डिंग दुकान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 196 तलवारें बरामद कीं। यहां से सिकंदर सिकलीगर को गिरफ्तार किया गया, जो मौके पर तलवारें तैयार कर रहा था।

    आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी

    पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर डीवाईएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में की गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में तलवारों का निर्माण किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

    खबरें और भी

    प्रोफेसर जोसेफ की हथेली काटने के मामले में NIA कोर्ट का फैसला, 15 मई को तय होंगे आरोप