Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के जोधपुर से दो करोड़ की एमडी ड्रग बरामद, आरोपित की निशानदेही पर मारा गया छापा

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:00 AM (IST)

    एंटी गैंग्सटर टास्क फोर्स और जोधपुर पुलिस ने आशापूर्णा प्लैटिनम के एक फ्लैट में चल रही मिनी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में दो करोड़ र ...और पढ़ें

    जोधपुर से दो करोड़ की एमडी ड्रग बरामद। फाइल फोटो

    जोधपुर से दो करोड़ की एमडी ड्रग बरामद। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आशापूर्णा प्लैटिनम में मिनी ड्रग फैक्ट्री का खुलासा।

    2. दो करोड़ रुपये की एमडी ड्रग बरामद की गई।

    3. मास्टरमाइंड भरत बिश्नोई उर्फ लक्की की पहचान।

    जागरण संवाददाता, जोधपुर। एंटी गैंग्सटर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और जोधपुर पुलिस ने आशापूर्णा प्लैटिनम के एक फ्लैट में चल रही मिनी ड्रग फैक्ट्री का राजफाश किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने दो करोड़ रुपये की एमडी ड्रग, नशीली गोलियां और उपकरण बरामद किया है।

    दरअसल, 2 अप्रैल को एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह तो महज एक मोहरा है। असली मास्टरमाइंड भरत बिश्नोई उर्फ लक्की है, जो अपनी पहचान छुपाकर आशापूर्णा प्लैटिनम के एक फ्लैट में महिला के साथ रहता है।

    जब पुलिस टीम ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अलमारी से 366 ग्राम शुद्ध एमडी के साथ ही 1.178 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर मिला।

    यह भी पढ़ें- ब्रिटेन की जेलों में हाईटेक हुए कैदी, ड्रोन से ड्रग्स-हथियारों की डिलीवरी; परिवारों से पैसे ऐंठ रहे गैंग