विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उदयपुर के 5-स्टार होटल में 10 दिनों तक ठहरा, खाया-पिया और नहीं दिया बिल, दिल्ली के कर्मचारी पर केस दर्ज

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:16 PM (IST)

दिल्ली के एक व्यक्ति पर उदयपुर के 5-स्टार होटल ओबेरॉय उदयविलास में 10 दिन रुकने के बाद 5.74 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना चले जाने का आरोप है।

दिल्ली के कर्मचारी पर लगा होटल का बिल न चुकाने का आरोप।

दिल्ली के कर्मचारी पर लगा होटल का बिल न चुकाने का आरोप।

HighLights

  1. दिल्ली निवासी युवक पर 5.74 लाख का बिल न चुकाने का आरोप।

  2. उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास होटल में 10 दिन रुका था।

  3. पुलिस ट्रैवल एजेंसी से मिलीभगत की आशंका पर कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर के 5-स्टार होटल द ओबेरॉय उदयविलास में पत्नी और दो बच्चों के साथ 10 दिन ठहरे दिल्ली निवासी युवक पर 5.74 लाख रुपए का होटल बिल चुकाए बिना चले जाने का आरोप है।

चेकआउट के समय बिल का भुगतान नहीं करने पर होटल के लायजनिंग मैनेजर रविंद्र सिंह ने अंबामाता थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुराग दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस बुकिंग, भुगतान और एजेंसी से हुए संपर्कों की जांच कर रही है।

14 से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा

सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह के अनुसार 12 अगस्त को मेकर बाहा ट्रैवल एजेंसी ने ई-मेल के जरिए अनुराग यादव की होटल बुकिंग कराई थी। अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 अगस्त से 23 अगस्त तक होटल में रहा। इस दौरान कमरे के अलावा लंच, डिनर और अन्य होटल सेवाओं का लाभ लिया।

24 अगस्त को चेकआउट के दौरान होटल ने 5.74 लाख रुपए का बिल प्रस्तुत किया। आरोप है कि युवक ने भुगतान करने से इनकार करते हुए कहा कि बिल की राशि ट्रैवल एजेंसी देगी। वहीं, ट्रैवल एजेंसी ने होटल को बताया कि बुकिंग के दौरान ऐसी कोई व्यवस्था तय नहीं हुई थी।

एजेंसी के साथ मिलीभगत की आशंका

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला ट्रैवल एजेंसी के साथ मिलीभगत कर होटल से सेवाएं लेने और भुगतान नहीं करने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में अस्पताल में बहन से मिलने आई महिला पर गिरा छत का पंखा, 12 टांके लगे