Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांसवाड़ा के जंगलों में आग से तबाही, सैकड़ों पेड़-पौधे जले

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:15 PM (IST)

    राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दो वन क्षेत्रों में भीषण आग से भारी नुकसान हुआ है। गढ़ी उपखंड के बाबा का कुआं जंगल में 48 घंटे तक आग सुलगती रही, जिससे स ...और पढ़ें

    बांसवाड़ा के जंगलों में आग से तबाही, सैकड़ों पेड़-पौधे जले (फोटो सोर्स- जेएनएन)

    बांसवाड़ा के जंगलों में आग से तबाही, सैकड़ों पेड़-पौधे जले (फोटो सोर्स- जेएनएन)

    HighLights

    1. बांसवाड़ा के दो वन क्षेत्रों में लगी भीषण आग।

    2. बाबा का कुआं जंगल में 48 घंटे तक सुलगती रही आग।

    3. वन विभाग की देरी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल।

    जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में लगी भीषण आग ने भारी नुकसान पहुंचाया है। गढ़ी उपखंड के बाबा का कुआं जंगल में लगी आग 48 घंटे तक सुलगती रही, जिससे सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। वहीं गनोड़ा-घाटोल रोड स्थित जंगल में भी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

    जौलाना के पास बाबा का कुआं क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग समय पर नहीं पहुंचा, जिससे आग बड़े क्षेत्र में फैल गई। बाद में फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।

    दूसरे स्थान पर भी मची अफरा-तफरी

    गनोड़ा-घाटोल रोड पर शुक्रवार दोपहर लगी आग को वन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर देर रात काबू में किया। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।

    बंगाल: सीएम ममता के हेलीकॉप्टर के पास दिखा रहस्यमयी ड्रोन, तीन हिरासत में

    खबरें और भी