Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उदयपुर में कार की भीषण टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और मासूम बेटे की मौत, बड़ा बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:18 PM (IST)

    उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    कार की भीषण टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और मासूम बेटे की मौत।

    कार की भीषण टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और मासूम बेटे की मौत।

    HighLights

    1. गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण कार-स्कूटी टक्कर।

    2. पति-पत्नी और आठ वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत।

    3. चौदह वर्षीय बेटा गंभीर, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर गुरुवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बेकरिया थाना क्षेत्र के आकियावड़ के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बड़ा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

    राजसमंद जिले के चल चक्की निवासी नवनीत मीणा (36) अपनी पत्नी संगीता (33) तथा बेटों तुषार (8) और निखिल (14) के साथ स्कूटी से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे आकियावड़ के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

    स्कूटी के उड़े परखच्चे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस और हाईवे टीम ने घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां तुषार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नवनीत, संगीता और निखिल को उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया।

    उपचार के दौरान टूटी सांसें

    एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह नवनीत और संगीता ने भी दम तोड़ दिया। निखिल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

    हादसे के बाद कार छोड़कर फरार

    पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार और स्कूटी दोनों जब्त कर ली हैं तथा फरार चालक और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
    गांव में पसरा मातम

    खबरें और भी

    शुक्रवार सुबह दंपती का पोस्टमार्टम उदयपुर में और मासूम तुषार का गोगुंदा अस्पताल में कराया गया। तीनों शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।