उदयपुर: थार और स्कॉर्पियो सवार बदमाशों का कहर, घर के बाहर खड़ी महिला को कुचलकर मार डाला
उदयपुर में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने स्कॉर्पियो और थार से उत्पात मचाते हुए 50 वर्षीय महिला उर्मिला कुंवर को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। ...और पढ़ें
-1786156667138_m.webp)
उदयपुर में पुरानी रंजिश में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में प्रतापनगर थाना क्षेत्र की कपिल विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। स्कॉर्पियो और दो थार में सवार होकर आए आरोपियों ने पहले कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई।
फिर घर से बाहर निकली 50 वर्षीय उर्मिला कुंवर को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 5:43 बजे की है। बताया जा रहा है कि मृतका के बेटे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी हथियारबंद होकर कॉलोनी पहुंचे और उत्पात मचाने लगे।
शोर सुनकर उर्मिला कुंवर घर से बाहर आईं, तभी आरोपियों ने स्कॉर्पियो उनकी ओर मोड़ दी और तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।