Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपरा एकादशी 2026: धन, नौकरी और करियर में सफलता के अचूक उपाय

    Updated: Tue, 12 May 2026 01:00 PM (IST)

    अपरा एकादशी, 13 मई 2026 को मनाई जाएगी, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन कुछ विशेष उपायों से धन, नौकरी और करियर संबंधी समस्याओं से मुक्ति मि ...और पढ़ें

    अपरा एकादशी 2026 धन और नौकरी से जुड़े उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    अपरा एकादशी 2026 धन और नौकरी से जुड़े उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। कई जगहों पर इसे अचला एकादशी भी कहते हैं।

    एक साल में पड़ने वाली 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह में आने वाली अपरा एकादशी का हिंदू शास्त्रों और पुराणों में खास महत्व बताया गया है। इस साल अपरा एकादशी का पर्व 13 मई 2026, बुधवार के दिन पड़ रहा है।

    अपरा एकादशी के दिन ऐसे करें पूजा

    अपरा एकादशी के दिन भगवान श्रीविष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन सच्ची श्रद्धा और भाव के साथ व्रत रखने से जीवन में कई तरह के पापों से छुटकारा मिलता है।

    खासतौर पर आर्थिक संकट, नौकरी में बाधा, करियर में असफलता और मानसिक समस्याओं का सामना करने वाले लोगों के लिए अपरा एकादशी का दिन खास फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    अपरा एकादशी 2026 पर असरदार उपाय

    अपरा एकादशी पर धन प्राप्ति से जुड़ा उपाय

    अपरा एकादशी के दिन सुबह उठकर नहाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। इसके अलावा उन्हें पीले रंग के फूल (गेंदा या हरसिंगार), तुलसी दल और पंचामृत चढ़ाएं।

    विष्णु की पूजा के दौरान "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से जीवन में धीरे-धीरे पैसों से जुड़ी समस्या खत्म होने लगती हैं।

    अगर आए दिन पैसों की कमी बनी रहती है, तो इस दिन पीले रंग के साफ कपड़े में हल्दी की गांठ, एक चांदी का सिक्का और थोड़े से अक्षत (चावल) बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन लाभ से जुड़े योग बनते हैं और साथ फिजूल खर्ची में भी कमी आती है।

    अपरा एकादशी पर नौकरी और करियर से जुड़ा उपाय

    यदि आपको भी नौकरी में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ता है या लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान एक घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस उपाय को करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।

    जिन भी लोगों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि, ऐसा करने से ऑफिस में सम्मान प्राप्त होने के साथ सफलता के रास्ते खुलते हैं।

    जो भी लोग इंटरव्यू या नई नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दिन जानवरों की सेवा करने के साथ जरूरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए। किसी भी शुभ अवसर पर भोजन दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- अपरा एकादशी 2026: 13 मई को राशि अनुसार जपें ये मंत्र और पाएं अपार लक्ष्मी का वरदान

    यह भी पढ़ें- जितना फलदायी है अपरा एकादशी व्रत, उतने ही कड़े हैं इसके नियम, लापरवाही से छिन सकता है सारा पुण्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।