Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर घर ले आएं ये 3 चीजें, चंद दिनों में आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 16 Jul 2024 04:00 PM (IST)

    जगत के पालनहार भगवान विष्णु की लीला अपरंपार है। अपने भक्तों पर भगवान विष्णु विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ह ...और पढ़ें

    Devshayani Ekadashi 2024: इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा
    Devshayani Ekadashi 2024: इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा

    HighLights

    1. एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    2. यह पर्व जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
    3. एकादशी व्रत करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Devshayani Ekadashi 2024: सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस तिथि से जगत के पालनहार भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करने जाते हैं। सनातन शास्त्रों में निहित है कि देवशयनी एकादशी तिथि से चातुर्मास की शुरुआत होती है। अतः देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु के निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसके अलावा, देवशयनी एकादशी पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी चंद दिनों में दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी पर ये चीजें जरूर घर लेकर आएं।

    यह भी पढ़ें: 16 या 17 जुलाई, कब है देवशयनी एकादशी? नोट करें पूजा और पारण का सही समय


    दक्षिणावर्ती शंख

    अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी (Things To Buy On Devshayani) पर दक्षिणावर्ती शंख घर लाएं। इसके बाद विधि विधान से दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख में जल या दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। पूजा के दौरान शंख में गंगाजल भरकर रखें। पूजा समाप्त होने के बाद गंगाजल का छिड़काव पूरे घर में करें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही धन संबंधी परेशानी भी दूर होती है।

    एकाक्षी नारियल

    एकाक्षी नारियल को भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अतः देवशयनी एकादशी पर एकाक्षी नारियल घर जरूर लाएं। अब विधि विधान से एकाक्षी नारियल की पूजा करें। पूजा समाप्त होने के बाद पीले रंग के वस्त्र में नारियल को बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

    बांसुरी

    अगर आप वास्तु दोष के चलते जीवन में विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो देवशयनी एकादशी पर बांसुरी जरूर घर ले आएं। पूजा करते समय भगवान विष्णु को बांसुरी अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम कर कुछ पल के लिए बांसुरी बजाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  इस दिन से शुरू हो रहा है चातुर्मास, नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त एवं नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।