देवशयनी एकादशी के दिन मुख्य द्वार पर बांधें फिटकरी, देखते ही देखते दूर होगी सालों पुरानी नेगेटिविटी
देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को है, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं। इस दिन फिटकरी के वास्तु उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-श ...और पढ़ें

कैसे दूर करें नकारात्मक ऊर्जा? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। चातुर्मास के दौरान शुभ और मांगलिक कामों पर रोक रहती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार देवशयनी एकादशी 25 जुलाई (Devshayani Ekadashi 2026) को मनाई जाएगी। एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। प्रभु की पूजा के लिए घर में माहौल सकारात्मक होना चाहिए। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। वास्तु शास्त्र में फिटकरी से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है, जिसको देवशयनी एकादशी के दिन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।

(Picture Credit: AI Generated)
फिटकरी से जुड़े वास्तु उपाय
फिटकरी के पानी का पोंछा- अगर आप घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी के दिन पानी में फिटकरी डालकर पोंछा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण शुद्ध होता है।
मुख्य द्वार करें ये काम- वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का अधिक महत्व है। इसे ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है।देवशयनी एकादशी के दिन काले कपड़े में फिटकरी के छोटे से टुकड़े को बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन फिटकरी से जुड़े इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का आगमन नहीं होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है।
खबरें और भी
ऐसे दूर करें बाथरूम का वास्तु दोष- बाथरूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए फिटकरी का उपाय अधिक लाभकारी माना जाता है। देवशयनी एकादशी के दिन एक छोटी कांच की कटोरी में फिटकरी के टुकड़े करके भर दें। इसे करीब 1 हफ्ते में बदल दें। ऐसा माना जाता है कि बाथरूम में फिटकरी को रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
तिजोरी में रखें फिटकरी- अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो देवशयनी एकादशी के दिन तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर फिटकरी को लाल कपड़े में बांधकर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से तिजोरी की नकारात्मक ऊर्जा नाश होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही बरकत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी, चार महीने के लिए सो जाएंगे भगवान विष्णु; 20 नवंबर से शुरू होंगी शादियां
यह भी पढ़ें- 25 जुलाई को रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत, 26 जुलाई को होगा पारण; चातुर्मास का होगा शुभारंभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।