Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ekadashi December 2025: दिसंबर में 2 नहीं बल्कि इतनी बार किया जाएगा एकादशी व्रत, नोट करें तिथि

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 04:30 PM (IST)

    Ekadashi December 2025 Date and Time एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत करने से भक्त को सभी पापों से छुटका ...और पढ़ें

    Ekadashi Calendar 2025: दिसंबर में कब कौन-सी एकादशी व्रत किया जाएगा

    Ekadashi Calendar 2025: दिसंबर में कब कौन-सी एकादशी व्रत किया जाएगा 

    HighLights

    1. हर महीने में एकादशी व्रत 2 बार किया जाता है। 

    2. इस व्रत को करने से शुभ फल मिलता है।  

    3. व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस खास अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत को करने से भक्त पर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
    अब साल का आखिरी महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में 3 एकादशी (Ekadashi December 2025) तिथि पड़ रही हैं, तो आइए बिना देर किए आपको बताए हैं कि इस महीने में पड़ने वाली एकादशी की डेट औरशुभ मुहूर्त के बारे में।

    lord vishnu  (11)

    दिसंबर में कब-कब है एकादशी (Ekadashi December 2025 Date and Time

    इस बार दिसंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रह है क्योंकि इस महीने में मोक्षदा एकादशी, सफला एकादशी और पौष पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाएगा।

    मोक्षदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Mokshada Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 01 दिसंबर को रात 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में मोक्षदा एकादशी व्रत 01 दिसंबर को किया जाएगा।

    deepak

    सफला एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Saphala Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो रही है और समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत किया जाएगा।

    पौष पुत्रदा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Paush Putrada Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर पौष पुत्रदा एकादशी तिथि शुरू हो रहा है। वहीं, इसका समापन 31 दिसंबर को सुबह 05 बजे होगा। ऐसे में पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 30 दिसंबर को किया जाएगा और 31 दिसंबर को व्रत का पारण किया जाएगा।

    खबरें और भी

    व्रत में रखें इन बातों का ध्यान

    • एकादशी व्रत के दौरान किसी से लड़ाई न करें।
    • घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    • तामसिक भोजन का सेवन न करें।
    • काले रंग के कपड़े न धारण करें।
    • अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करें।
    • अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Mokshada Ekadashi 2025 Date: 30 नवंबर या 01 दिसंबर, कब है मोक्षदा एकादशी? यहां पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।