Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ekadashi March 2026: मार्च में कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? यहां पता करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 09:00 PM (IST)

    चैत्र मास सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मां दुर्गा को समर्पित है, हिंदू नववर्ष की शुरुआत करता है, और भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी इ ...और पढ़ें

    Ekadashi March 2026: चैत्र महीने का महत्व

    Ekadashi March 2026: चैत्र महीने का महत्व

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चैत्र महीने का खास महत्व है। यह महीना पूर्णतया जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस महीने में चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। चैत्र महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इसके अलावा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण दिवस भी मनाया जाता है।

    march ekadashi 2026

    चैत्र महीने में ही पापमोचनी और कामदा एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए, चैत्र महीने में पड़ने वाली एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-

    कब मनाई जाती है पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi 2026)

    हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन पापमोचनी एकादशी मनाई जाती है। इसके बाद चैत्र शिवरात्रि मनाई जाती है। पापमोचनी एकादशी के शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।

    पापमोचनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Papmochani Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च को सुबह 08 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 15 मार्च को सुबह 09 बजकर 16 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, 16 मार्च के दिन पारण किया जाएगा।

    खबरें और भी

    कब मनाई जाती है कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2026 Vrat)

    हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन कामदा एकादशी मनाई जाती है। इस व्रत की महिमा शास्त्रों में वर्णित है। कामदा एकादशी व्रत करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 28 मार्च को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर होगा। इस प्रकार 29 मार्च को कामदा एकादशी मनाई जाएगी। वहीं, 30 मार्च को कामदा एकादशी का पारण (Lord Vishnu Puja Vidhi) किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Gudi Padwa 2026 Date: कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? यहां पढ़ें घटस्थापना का मुहूर्त और धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।