Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaya Ekadashi 2025 Daan: जया एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 05 Feb 2025 04:20 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो जया एकादशी (Jaya Ekadashi 2025) पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख और स ...और पढ़ें

    Jaya Ekadashi 2025 Daan: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?
    Jaya Ekadashi 2025 Daan: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
    2. एकादशी के दिन विष्णु की विशेष पूजा की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jaya Ekadashi 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 08 फरवरी को जया एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है।

    धार्मिक मत है कि जया एकादशी व्रत करने से साधक को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, धन संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है। इस दिन दान करने का भी विधान है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो जया एकादशी के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा (Jaya Ekadashi Puja Vidhi) करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, नौकरी से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक जया एकादशी के दिन पूजा के बाद लाल रंग की साड़ी और कपड़े का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक जया एकादशी के दिन मंदिर में चावल और चीनी का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक जया एकादशी के दिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
    • कर्क राशि के जातक जया एकादशी के दिन सफेद कपड़े का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक जया एकादशी तिथि के दिन गुड़ और मूंगफली का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक जया एकादशी के दिन तुलसी के पौधे का दान करें।
    • तुला राशि के जातक जया एकादशी के दिन आटा, मैदा, चावल और चीनी का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक जया एकादशी के दिन सेब और शहद का दान करें।
    • धनु राशि के जातक जया एकादशी के दिन केला, पपीता और बेसन का दान करें।
    • मकर राशि के जातक जया एकादशी के दिन कंबल और जूते-चप्पल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक जया एकादशी के दिन काले वस्त्र और काले तिल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक जया एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र और पीले फल का दान करें।

    यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी बुध देव की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी