Amalaki Ekadashi 2026 Date: कब किया जाएगा आमलकी एकादशी व्रत? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 फरवरी फाल्गुन की शुरुआत हो रही है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष् ...और पढ़ें

आमलकी एकादशी का धार्मिक महत्व (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है और अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान किया जाता है। इससे साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन में आमलकी एकादशी मनाई जाती है।
इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के संग आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आमलकी एकादशी की तिथि पर शुभ मुहूर्त के बारे में।
-1768734219706.jpg)
आमलकी एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी व्रत 27 फरवरी को किया जाएगा।
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 27 फरवरी को देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 19 मिनट पर
चंद्रोदय - दोपहर 02 बजकर 21 मिनट पर
चन्द्रास्त - 28 फरवरी को 04 बजकर 38 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 09 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 17 मिनट से रात 06 बजकर 42 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12। बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त- 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक
खबरें और भी
आमलकी एकादशी 2026 व्रत पारण का टाइम (Amalaki Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। ऐसे में 28 फरवरी को व्रत पारण करने का समय सुबह 06 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट पर समापन होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- एकादशी से एक रात पहले सात्विक भोजन करें।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
- इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए।
- व्रत कथा का पाठ करें।
- मंदिर में अन्न-धन आदि का दान करें।
- मंदिर की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- किसी से वाद-विवाद न करें।
यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि
यह भी पढ़ें- Vijaya Ekadashi 2026: कब किया जाएगा विजया एकादशी व्रत? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।